हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Natasa Stankovic-Hardik Pandya क्या सच में हो गए हैं अलग? इंटरनेट पर खबरों को फिर मिली हवा

Natasa Stankovic-Hardik Pandya: नताशा स्टेनकोविक ने अभी तक ना अपने पति को जीत की बधाई दी है और ना ही टीम इंडिया के लिए कोई पोस्ट शेयर किया है, जो अपने आपमें हैरानी की बात है।

विज्ञापन
Natasa Stankovic-Hardik Pandya Divorce Rumor.

Natasa Stankovic-Hardik Pandya: जहां एक तरफ पूरा देश भारत की टी20 विश्व कप जीत का जश्न मना रहा है, तो वहीं हार्दिक पंड्या के फैंस नताशा स्टेनकोविक के इंस्टाग्राम पर निगाहें गड़ाए हैं। भारत की इतनी बड़ी जीत पर नताशा ने ना सिर्फ हार्दिक बल्कि टीम इंडिया के लिए भी कोई पोस्ट नहीं किया। ऐसे में जाहिर है कि यूजर्स का माथा तो ठनकेगा। जी हां, नताशा की इस चुप्पी ने एक बार फिर से क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनके अलग होने की खबरों को हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई है कि दोनों अलग हो गए हैं?

लोगों ने फिर लगाए कयास

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर कुछ ऐसा ही चल रहा है। लोग आपस में बहस कर रहे हैं, हालांकि सच क्या है ये तो हार्दिक और नताशा ही जानते हैं। दरअसल, रेडिट पर ये बहस तब छिड़ी जब एक यूजर ने नताशा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पेज को शेयर करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है कि हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग हो गए हैं? क्योंकि यह अजीब है कि उन्होंने भारत की विश्व कप जीत या अपने पति को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। जबकि हार्दिक ने मैच में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूजर ने लिखा कि नताशा खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उनका चुप रहना बेहद हैरानी की बात है।

Nataša Stanković did not post about India WC Win
byu/Idlisamosadosa inBollyBlindsNGossip

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही बहस

अब जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों में बहस शुरू हो गई। एक यूजर ने इस पर लिखा कि इस तरह की बातों का कोई मतलब नहीं है, हो सकता है कि वो अपने पति और बच्चे के साथ अकेले जश्न मना रही हो। एक दूसरे यूजर ने भी कहा कि इस तरह बिना कुछ सामने आए कुछ नहीं कहा जा सकता। यूजर ने कहा कि इस तरह की बातों से ही अफवाहें फैलती हैं और फिर हार्दिक और नताशा के फैंस तक जाती है, जिसके बाद लोगों को लगता है कि ये सब हेटर्स हैं।

हाल ही में उड़ी थी अफवाहें

नताशा का टीम इंडिया की जीत पर कुछ ना कहना तो फैंस को खल रहा है, लेकिन लोगों को अभी भी उम्मीद है कि एक्ट्रेस जल्दी ही कुछ पोस्च करेगी। हालांकि देखने वाली बात होगी कि क्या नताशा ऐसा कुछ करेगी या नहीं? गौरतलब है कि नताशा औक हार्दिक को बीत कुछ दिनों पहले भी इस तरह की अफवाहों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इन खबरों को फिर से हवा मिलना वाकई हैरानी की बात है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: पायल के टूटेंगे ‘अरमान’! पहली बीवी के शो से बाहर होते ही दूसरी वाइफ पर होगा हसबैंड का पूरा फोकस?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola