Musician Sivamani Viral Video: बीते कुछ दिनों से एयरपोर्ट पर सेलिब्रिटीज को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में पॉपुलर एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने एक एयरलाइन पर केस दर्ज करवाने की धमकी भी दी है। राधिका आप्टे (Radhika Apte) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) से लेकर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) तक कई सेलेब्स हाल ही में उड़ान भरते हुए तकलीफों का सामना कर चुके हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर सुनने में आया है। अब एक मशहूर म्यूजिशियन के साथ भी कुछ ऐसा ही किस्सा हुआ। जिसके बाद उनका एयरपोर्ट से चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Divya Agarwal ने Urfi से गले मिलने के लिए की मशक्कत, हो गया Oops मोमेंट; वीडियो वायरल
एयरपोर्ट से वीडियो वायरल
दरअसल, एक पोस्ट सामने आया है जिससे जानकारी मिली है कि कोच्चि में यात्रियों को लैंड करने के बाद भी एयरपोर्ट पर काफी देर तक रुकना पड़ा। ऐसे में अक्सर माहौल गर्म हो जाता है। जब भी सेलेब्स को जरा भी असुविधा होती है तो वो गुस्से में तिलमिला जाते हैं और एयरपोर्ट के स्टाफ पर भड़क उठते हैं। साथ ही लम्बा-चौड़ा पोस्ट कर अपनी नाराज़गी दिखाते हैं। उसमें गलत तो कुछ भी नहीं है लेकिन अब दिग्गज म्यूजिशियन शिवमणि (Musician Sivamani) ने इस हालात से जिस तरह से डील किया है वो काफी हटके है। फ्लाइट के लैंड होने के बाद जब काफी समय तक उन्हें एयरपोर्ट पर ही रहना पड़ा तो उन्होंने माहौल को लाइट करने के लिए एक नया करतब कर डाला।
शिवमणि ने एयरपोर्ट पर किया परफॉर्म
शिवमणि ने एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों के साथ जमकर ‘हम्मा-हम्मा’ किया। बता दें, सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो किस तरह से अपनी ड्रम स्टिक निकालकर लगेज एरिया में परफॉर्म कर रहे हैं। लोगों को एंटरटेन करने के लिए उन्होंने जो तरीका अपनाया है वो आज से पहले आपने कभी भी नहीं देखा होगा। उन्होंने यहां ‘हम्मा-हम्मा’ पूरे जोश के साथ परफॉर्म किया जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए खूब तालियां भी बजाईं। एक आर्टिस्ट होने के नाते उन्होंने जिस तरह से सिचुएशन को संभाला है वो देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।
पद्मश्री से सम्मानित हैं म्यूजिशियन
ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, बात अगर शिवमणि की करें तो वो कई इंस्ट्रूमेंट्स बजाकर पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके हैं। A. R. Rahman के कारण उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है। वो ए आर रहमान के लीड इंस्ट्रूमेंट प्लेयर के तौर पर काम कर चुके हैं। दरअसल, ये दोनों बचपन से ही करीबी दोस्त रहे हैं। वहीं, अपने योगदान की वजह से शिवमणि को पद्मश्री से सम्मानित भी किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines