The Society 16 Contestants: जियो हॉटस्टार पर मुनव्वर फारूकी का नया रियलिटी शो ‘द सोसायटी’ का पहला एपिसोड टेलीकास्ट कर दिया गया है। इस शो ने करण जौहर के ‘द ट्रेटर्स’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें पहले तीन एपिसोड में 5 प्लेयर्स का एविक्शन हुआ था। वहीं मुनव्वर की सोसायटी से पहले ही दिन 9 प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। प्रीमियर एपिसोड में कुल 25 पर्सनैलिटी ने बतौर कंटेस्टेंट ‘द सोसायटी’ में हिस्सा लिया था जिसमें से सिर्फ 16 प्लेयर्स ही टिक सके। इन्हें तीन ग्रुप में बांट दिया गया है। आइए जानते हैं वह कौन हैं?
द रॉयल्स में 3 ने बनाई जगह
मुनव्वर फारूकी के शो ‘द सोसायटी’ पहले ही दिन गेम में ट्विस्ट के चलते 9 प्लेयर्स को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कुल 16 प्लेयर्स शो में आगे बढ़ सके हैं। इन्हें फिलहाल तीन ग्रुप में बांटा गया है। ये तीन ग्रुप रैग्स, रेगुलर्स और द रॉयल्स है। जिन प्लेयर्स ने द रॉयल्स में अपनी जगह बनाई है, वह सिर्फ तीन लोग हैं। ये तीन भाविश मदान, नूरिन शा और अमीर हुसैन हैं। इन तीनों को आने वाले टास्क में सबसे ज्यादा फायदा होगा।
रेगुलर्स में कौन-कौन हुए शामिल?
इसके बाद रेगुलर्स का नंबर आया जिसमें शामिल होने वाले प्लेयर्स मिडिल क्लास फैसिलिटी मिलेगी। इसमें आरोही खुराना, गार्गी नंदी, गार्गी कुंडू, प्रतीक जैन, मन्नत कुल्हारिया और विकास पांडे ने अपनी जगह बनाई है। इन प्लेयर्स के पास दो मौके होंगे जिसके तहत ये सब कुछ गंवाकर रैग्स में जा सकते हैं या फिर अपग्रेड होकर द रॉयल्स में जा सकते हैं।
रैग्स में इन प्लेयर्स ने बनाई जगह
जिन प्लेयर्स की गेम सबसे खराब रही है, उन्होंने रैग्स में जगह बनाई है। गेम सबसे ज्यादा मुश्किल इनके लिए ही होने वाला है। रैग्स में जगह बनाने वाले प्लेयर्स अजमा फल्लाह, बादल शर्मा, अंकित अरोड़ा, प्रांजलि पपनई, अनुष्का चौहान और खुशी मुखर्जी हैं।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
5 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
7 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines