हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Mrunal Thakur को अभी भी है इस बात का मलाल, एक्ट्रेस को नहीं मिला ये हुनर दिखाने का मौका

Mrunal Thakur Interview: मृणाल ठाकुर का कौन सा हुनर है, जो उनके फैंस नहीं देख पाए। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है।

विज्ञापन
pic credit -social media- mrunal thakur talks about her skills

Mrunal Thakur Interview: मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं। उन्होंने जर्सी, सुपर 30, पिप्पा, सीता रामम जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। इस बीच एक्ट्रेस ने फिल्मों को लेकर अपना एक दुख जाहिर किया है। मृणाल ठाकुर इतनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। लेकिन उन्हें शिकायत है कि वो इंडस्ट्री में अच्छा काम करने के बाद भी अपना टैलेंट सबके सामने नहीं दिखा पाई हैं। अब आपको बताते हैं कि मृणाल ठाकुर को आखिर किस बात का मलाल है।

एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने बताया कि उन्हें डांस बहुत पसंद है। लेकिन आज तक उनके डांस का टैलेंट सबके सामने नहीं आया है। वो कहती हैं कि मुझे ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर के साथ डांस करने का कभी मौका नहीं मिला। मृणाल ठाकुर आगे बताती हैं, जब वो शाहिद के साथ जर्सी की शूटिंग कर रही थीं। तब उन्होंने शाहिद से इस बात की शिकायत की थी कि ये एक सीरियस फिल्म है । उन्होंने कहा, मुझे एक मजेदार फिल्म में काम करना है, जिसमें मैं पूरी मस्ती के साथ डांस कर सकूं।

मृणाल को है अब ऐसी उम्मीद

मृणाल ठाकुर आगे बोलती हैं, अब मुझे लगता है वो वक्त आ गया है। जब फिल्म मेकर को मुझे ऐसी फिल्में ऑफर करनी चाहिए। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में रोमांटिक फिल्मों के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था, मैं अभी इतनी पॉपुलर नहीं हुई हूं कि मुझे रोमांटिक फिल्मों के ऑफर आएं। उन्होंने कहा, वो फिल्ममेकर के सामने खुद को साबित कर-करके थक गई हैं। अब ये फिल्म निर्माताओं पर निर्भर करता है कि वो मुझे कैसी फिल्में ऑफर करते हैं। साथ ही एक्ट्रेस की अगली फिल्म की अगर बात करें तो उनके पास तेलुगु फिल्म ‘फैमिली स्टार’ पाइपलाइन में हैं।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें