Mohanlal: मशहूर एक्टर मोहनलाल को हाल ही में सिनेमा में उनके योगदान के लिए देश के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. अब केरल सरकार ने भी अभिनेता का सम्मान किया है. आज 4 अक्टूब को तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में मोहनलाल को सम्मानित किया गया है. केरल सरकार से ये सम्मान मिलने के बाद मोहनलाल इमोशनल नजर आए. सोशल मीडिया पर इस दौरान की कई फोटोज भी वायरल हो रही हैं.
मोहनलाल को राज्य सरकार ने किया सम्मानित
केरल सरकार से ये सम्मान पाने के बाद मोहनलाल ने राज्य सरकार को धन्यवाद किया है. इस दौरान अभिनेता ने कहा कि नई दिल्ली में हुए सम्मान समारोह से ज्यादा इमोशनल गृह राज्य में सम्मान मिलना है. ये वहीं धरती है, जहां मैं पैदा हुआ और बड़ा हुआ हूं. यहां की हवा, इमारतें और यादें मेरी आत्मा का भी हिस्सा हैं और इन फीलिंग्स को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.
मोहनलाल ने समाज को समर्पित किया सम्मान
इसके अलावा मोहनलाल ने अपने शुरू के सफर पर भी बात की. अभिनेता ने कहा कि कोई भी एक्टर बिल्कुल मिट्टी की तरह होता है और इन्हें आकार एक फिल्म निर्देशक, राइटर और कैमरामैन देते हैं. मैंने ना सिर्फ सक्सेस बल्कि आलोचनाओं का भी सामना किया है. इसलिए मैं दोनों को एक जैसा ही लेता हूं. इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता ने अपना ये सम्मान समाज को समर्पित किया.
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने किया सम्मानित
मोहनलाल ने कहा कि दर्शकों के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता. इसलिए ये सम्मान उन्हीं का है. इसके अलावा उन्होंने अपने दोस्तों और फैमिली का भी आभार जताया. बता दें कि मोहनलाल को ये सम्मान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दिया है. साथ ही अभिनेता की तारीफ करते हुए मोहनलाल को ‘हर मलयाली का गौरव’ बताया है.
एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में बनाई जगह
गौरतलब है कि मोहनलाल ने सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है और बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की फिल्में अलग ही बवाल मचाती हैं. मोहनलाल ने हमेशा ही अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीता है और हर किरदार को दिल से निभाया है. अभिनेता किसी भी रोल में खुद को ढाल लेते हैं और किरदार को पूरा करने के लिए जी-जान लगा देते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘आप मरने वाले हो?’, Saif Ali Khan ने बताया कुछ ऐसा कि Kajol ने लगा लिया गले, हुईं इमोशनल
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
38 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines