फिल्म इंडस्ट्री से बीते दिन गुरुवार को चौंका देने वाली खबर सामने आई जिसने लोगों का दिल तोड़ दिया। जाने-माने निर्माता-निर्देशक मोहन भाकरी का निधन हो गया है। 18 अप्रैल को मोहन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। देर शाम जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई तो पूरी इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इससे पहले मशहूर सिनेमैटोग्राफर गंगु रामसे का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था।
कौन थे मोहन भाकरी?
मोहन भाकरी को हॉरर फिल्मों का बेताज बादशाह कहा जाता था। इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्में जिन्हें देखने की लोग आज भी हिम्मत नहीं कर पाते हैं, उन्हीं की देन थी। 1980 के दशक में उन्होंने कई हिंदी बी फिल्में बनाई थीं, जिनमें अधिकतर डरावनी फिल्में शामिल रही हैं। हॉरर फिल्मों के लिए उन्हें खासतौर पर पहचान मिली थी। इसके अलावा मोहन भाकरी ने कुछ पंजाबी फिल्में भी बनाई थीं। खूनी महल, अमावस की रात, चीख, इंसान बना शैतान, कब्रिस्तान, खूनी मुर्दा, पांच फौलादी जैसी तमाम फिल्में हैं, जो दर्शकों को आज भी पसंद आती हैं।
यह भी पढ़ें: 3 बार नेशनल अवॉर्ड विनर, नहीं मिली कामयाबी, स्ट्रगल में गुजारी जिंदगी; बुढ़ापे में इस शो ने पलटी किस्मत
कई दिग्गज स्टार्स
मोहन भाकरी ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया था। राज बब्बर, किरण कुमार, सुनील धवन और सलमा आगा जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ वह फिल्में बना चुके हैं। इंडस्ट्री में हॉरर के लिए उनकी एक अलग पहचान थी। ऐसा कह सकते हैं कि उस दौर की बात ही अलग थी जब उनकी फिल्मों को देखने के लिए लोग दीवाने हुआ करते थे।
पुणे में ली आखिरी सांस
मोहन भाकरी ने पुणे में आखिरी सांस ली है। हालांकि उनके निधन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। आज भले ही वो इस दुनिया में नहीं हों लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों के दिलों में अमर हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
26 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
52 mins agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
4 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
5 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines