Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार 73 साल के एक्टर के सीने में दर्द उठा है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल की आपातकालीन यूनिट में भर्ती कराया गया है। मिथुन का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर का हेल्थ अपडेट देते हुए उनके बेटे महाअक्षय का कहना है कि उन्हें रूटिन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है।
यह भी पढ़ें- गुदवाया खास टैटू, जमकर शेयर की प्राइवेट फोटोज, कौन हैं Dalljiet Kaur के हसबैंड Nikhil Patel?
मिथुन का चल रहा इलाज
हालांकि मिथुन को लेकर उनके एक करीबी का कहना है कि अभिनेता को बेचैनी-सी फील हो रही थी और इसके बाद एक्टर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज जारी है। इस पर अभी तक अस्पताल ती तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब हर कोई परेशान है और एक्टर के लिए दुआ कर रहा है।
हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित हुए थे मिथुन
मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इस पर रिएक्ट करते हुए एक्टर ने बंगाली में कहा था कि इस सम्मान को पाकर मैं बहुत खुश हूं और मुझे गर्व है। हर किसी को मैं थैंक्यू करना चाहता हूं। एक्टर ने आगे कहा कि मैंने कभी भी किसी से खुद के लिए कोई डिमांड नहीं की, आज मुझे बिना मांगे कुछ मिलने का एहसास हो रहा है। ये बहुत अलग और यूनिक है। साथ ही बेहद अच्छा भी है।
पहले भी मिथुन को करना पड़ा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना
बता दें कि इससे पहले भी मिथुन को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीते साल भी एक्टर को किड़नी स्टोन की परेशानी से जूझना पड़ा था। इस बारे में बात करते हुए एक्टर के बेटे नमाशी का कहना था कि चिंता की बात नहीं हैं और अभिनेता ठीक है। साथ ही किड़नी स्टोर को लेजर सर्जरी से आसानी से ठीक किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
52 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
6 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines