MI 7 BO Collection: टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ (Mission Impossible 7) का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये फिल्म 12 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस तहलका मचा दिया है।
फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7′ ने पहले दिन बेहद शानदार कलेक्शन किया है और अब इस फिल्म का 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
(MI 7 BO Collection) फिल्म का 7वें दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 4.35 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही मिशन इम्पॉसिबल ने सात दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 72.85 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है और अब 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।
फिल्म की बीते 6 दिनों की कमाई
वहीं, अगर मिशन इम्पॉसिबल 7 के बीते 6 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 12.3 करोड़, दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़, तीसरे दिन टॉम क्रूज की फिल्म ने 9.15 करोड़, चौथे दिन फिल्म ने 16 करोड़, 5वें दिन 17 करोड़ और 6वें दिन 5 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है।
टॉम क्रूज के साथ इन्होंने निभाया रोल
बता दें कि इस फिल्म में टॉम क्रूज के साथ पोम क्लेमेंटिएफ, विंग रेम्स, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन, वैनेसा किर्बी और हेनरी कजर्नी भी हैं। इसे पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने प्रेजेंट किया है।
स्पाई एक्शन फिल्म है ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’
साथ ही बता दें कि इस स्पाई एक्शन फिल्म को इसके शानदार एक्शन सींस, टॉम क्रूज़, को-एक्टर हेले एटवेल और अन्य स्टार्स की शानदार परफॉर्मेंस के लिए भी सराहा जा रहा है। हेले ने भी फिल्म में कुछ बेहद इम्प्रेसिव स्टंट किए हैं। साथ ही रेबेका फर्ग्यूसन इस फिल्म में इल्सा फॉस्ट के रूप में नजर आई हैं। रेबेका के एक्शन सीन भी कमाल के हैं। एसाई मोरालेस ने गेब्रियल की दमदार भूमिका निभाई है।
संबंधित खबरें
कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
2 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
3 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
5 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
6 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
8 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
10 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
22 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines