Miss Universe 2023: मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब अपने नाम करने के लिए हसीनाएं कड़े मुकाबले से जूझ रही हैं। अभी तक हुए सेमीफाइनल राउंड में 20 प्रतियोगी पहुंचे हैं, जिसमें भारत की श्वेता शारदा भी शामिल हैं। श्वेता इस मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मिस यूनिवर्स या फिर इसी तरह के जो भी अन्य ब्यूजी पेजेंट कार्यक्रम होते हैं, उनमें हमेशा से स्लिम फिगर वाली मॉडल्स को देखा जाता है। लेकिन इस कॉम्पटीशन में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी प्लस साइज मॉडल ने स्टीरियोटाइप तोड़ते हुए बढ़े हुए वजन के साथ रैंप वॉक की है। यह मॉडल और कोई नहीं बल्कि नेपाल की जेन दीपिका गेरेट हैं। दीपिका ने एक साल पहले बढ़ते वजन के चक्कर में आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन अब उन्होंने इस मंच पर आकर यब बता दिया है कि अगर आपमें आत्मविश्वास है तो आप कुछ भी कर सकते हैं।
नेपाल की रहने वाली हैं दीपिका
जेन दीपिका प्लस साइज मॉडल हैं, जो नेपाल का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जेन मिस नेपाल रह चुकी हैं और इस कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने वाली पहली प्लस साइज की मॉडल हैं। मिस यूनिवर्स 2023 में हिस्सा लेकर उन्होंने बॉडी साइज, बॉडी एक्सेप्टिबिलिटी से जुड़े सभी स्टीरियोटाइपर को तोड़ दिया है। जेन मॉडल के साथ-साथ नर्स और बिजनेस डेवलपर भी हैं। वह महिलाओं की हार्मोनल और मेंटल हेल्थ को लेकर भी जागरूकता फैलाने का काम करती हैं।
यह भी पढ़ें: Miss Universe 2023: सेमीफाइनल में पहुंचीं भारत की श्वेता शारदा, 19 प्रतियोगियों को देंगी कड़ी टक्कर
कैसे बढ़ा दीपिका का वजन
मिस यूनिवर्स के प्रिलिमनेरी कॉम्पिटिशन राउंड में जेन ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा कि उन्हें देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है। रैंप वॉक के दौरान जेन ने स्ट्रॉन्ग बॉडी पॉजिटिविटी का मेसेज दिया है। सोशल मीडिया पर उनका रैंप वॉक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गैरेट का फिगर अनहेल्दी हेबिट्स की वजह से नहीं बल्कि हार्मोनल समस्याओं की वजह से बढ़ा है। इसी वजह से उन्होंने मेंटल हेल्थ और पीसीओएस को लेकर जागरूकता फैलाने का मकसद अपनाया है।
इस साल टूटे कई स्टीरियोटाइप
दीपिका अभी 22 साल की हैं, वह नेपाल के काठमांडू की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म अमेरिका में हुआ था। 20 मॉडल्स को हराते हुए दीपिका ने मिस नेपाल का खिताब अपने नाम किया था। दीपिका पहले पतली हुआ करती थीं, लेकिन बाद में उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरान कर दिया। इसके अलावा इस साल का मिस यूनिवर्स पेजेंट बेहद खास है। इस साल इस ब्यूटी पेजेंट में कई स्टीरियोटाइप टूटे हैं। नेपाल की जेन गैरेट के अलावा मिस पुर्तगाल और मिस नीदरलैंड मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांस वुमेन हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 hr ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines