Mirzapur Season 4: मिर्जापुर सीजन 3 हाल ही में रिलीज हुआ है। कुछ लोग तो इस सीजन को एक ही दिन में देखकर खत्म कर चुके हैं। तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अभी भी इस सीरीज के एक-एक एपिसोड को एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं, सीजन 3 के आते ही ‘मिर्जापुर सीजन 4’ को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, सीरीज के आखिर में एक ऐसा हिंट दिया गया है जिससे पता चल रहा है कि कहानी में आगे और भी ट्विस्ट आने वाले हैं।
मुन्ना भैया की मौत से फीका पड़ा सीजन 3?
लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि ‘मिर्जापुर सीजन 4’ देखेगा कौन? दरअसल, सीजन 3 से ज्यादा लोग खुश नहीं हैं। फैंस जितनी बेसब्री से इस सीजन का इंतजार कर रहे थे सीरीज लोगों की एक्सपेक्टेशंस पर उस कदर खरी नहीं उतर पाई। सबसे पहले तो इसी चीज ने फैंस को मायूस कर दिया कि ‘मिर्जापुर ‘का सबसे अहम किरदार यानी मुन्ना भैया मर चुके हैं। उन्होंने पहले दो सीजन में ऑडियंस को बांध कर रखा था ऐसे में उनकी कमी इस सीजन काफी खली है।
सीरीज में मर गए कई जरूरी किरदार
मुन्ना के अलावा ड्रग्स सप्लाई करने वाले लाला का भी जेल के अंदर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। उनका किरदार भी सीरीज की कहानी में काफी मायने रखता था। लेकिन सीजन 4 में अब वो नहीं दिखाई देंगे। इसके अलावा गोलू के पिता ने भी सीजन 3 में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली। इसके अलावा गुड्डू भैया ने डिम्पी के बॉयफ्रेंड रॉबिन की भी हत्या कर दी। गुड्डू ने रोबिन की आंखों में उंगलियां डालकर बेहरहमी से उनकी जान ले ली अब वो किरादर भी खत्म हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Alanna Panday ने रिवील किया बेबी का चेहरा, कैसा दिखता है Ananya का भांजा?
अगले सीजन कैसे आगे बढ़ेगी कहानी?
रॉबिन इस सीरीज के लिए बेहद जरूरी लग रहा था लेकिन अब वो भी सीजन 4 से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा बबलू पंडित तो पहले ही मर चुके हैं। बाउजी की भी जान जा चुकी है और सीजन 3 के आखिरी एपिसोड में शरद शुक्ला भी मर चुका है। ऐसे में एक के बाद एक सीरीज के इतने सारे किरदार गायब हो चुके हैं कि सीजन 4 किन लोगों के साथ बनाया जाएगा ये सोचने वाली बात है। ‘मिर्जापुर 3’ तो थोड़ी बोर हो गई वहीं, इन सबके मरने के बाद एक ही सीजन में लगता है मेकर्स कई सारे नए किरादर पैदा करने वाले हैं।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
27 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines