नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही हालिया वेब सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ में मिमोह चक्रवर्ती ने भी अपना कमाल दिखाया है। इस सीरीज में मिमोह ने एसआईटी ऑफिसर हिमेल मजूमदार का किरदार निभाया है। वहीं, अब मिमोह ने सलमान खान संग अपने रिश्ते पर बात की है। आइए जानते हैं कि इस पर उनका क्या कहना है?
सलमान संग रिश्ते पर की बात
दरअसल, मिमोह ने हाल ही में न्यूज24 से बात करते हुए बताया कि सलमान खान ने उनके मुश्किल टाइम में उनका साथ दिया है। मिमोह ने बताया कि सलमान खान का दिल बहुत बड़ा है और वो मेरे लिए ‘बड़े भाई’ की तरह हैं। सलमान सच में लोगों से बहुत प्यार करते हैं और वो भी उनसे प्यार करते हैं। मैं खुद के लकी समझता हूं कि वो मुझसे प्यार करते हैं और मेरी केयर करते हैं, वो सच में मेरे बड़े भाई हैं।
‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’
मिमोह ने आगे ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ में काम करने का मौका देने के लिए नीरज पांडे को थैंक्स किया और इस पर बात भी की। उन्होंने कहा कि ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ 20 मार्च को रिलीज हुई है। मैंने नीरज सर को मैसेज किया था। मैंने कहा कि जब लोगों को यकीन नहीं था तब आपने भरोसा किया और इसके लिए आपका बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि सलमान खान के साथ भी ऐसा है, उन्होंने भी हमेशा मुझ पर भरोसा किया है।
करियर में आई मुश्किलों पर किया रिएक्ट
साथ ही उन्होंने कहा कि ये बात विक्रम भट्ट सर पर भी लागू होती है। मैं बहुत लकी हूं कि मैंने ऐसे लोगों के साथ काम किया है और उनसे मिला हूं, जिन्होंने सच में मुझ पर विश्वास किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में आईं मुश्किलों पर भी बात की। मिमोह ने कहा कि मुझे हमेशा खुद पर यकीन रहा है और जब भी लोगों ने कहा कि मैं नहीं कर सकता, तब मैंने हमेशा अपनेआप से कहा कि मैं कर सकता हूं।
यह भी पढ़ें- जया बच्चन ने जब ऐश्वर्या राय को लेकर कही थी ये बात, सबके सामने रो पड़ी थीं बच्चन बहू
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
24 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines