न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में ‘मेट गाला 2025’ की शुरुआत हो गई है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का डेब्यू हो गया है। सुपरस्टार ने एंट्री करते ही अमेरिकन प्रेस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस स्पेशल मौके पर शाहरुख ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की गई ड्रेस को कैरी किया जिसमें उनका लुक काफी कूल नजर आया। कहना गलत नहीं होगा कि मेट गाला की शाम शाहरुख खान के नाम रही। अपने गैंग्स्टा लुक से उन्होंने न सिर्फ अपने चाहने वालों का ध्यान खींचा बल्कि 3 मैजिक वर्ड कहते हुए खुद को इंट्रोड्यूज भी किया।
मेट गाला की शाम शाहरुख के नाम
बता दें कि इस बार मेट गाला 2025 की थीम ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ के बिल्कुल अनुरूप थी। शाहरुख खान ने वही लुक कैरी किया जिसकी उम्मीद कहीं न कहीं उनके फैंस कर रहे थे। भव्य कार्पेट पर एंट्री करते ही सुपरस्टार ने न्यूयॉर्क होटल के बाहर इकट्ठा हुए अपने फैंस के प्यार का सामना किया। जब उनके लिए जोर-जोर से हूटिंग हो रही थी, उस वक्त किंग खान ने बड़ी ही शालीनता के साथ 3 मैजिक वर्ड बोले और खुद का परिचय दिया।
3 मैजिक वर्ड से खुद को किया इंट्रोड्यूज
शाहरुख खान ने अमेरिकन प्रेस से मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं शाहरुख हूं।’ उनके इम्प्रेसिव लुक से इम्प्रेस होकर जब विदेशी मीडिया ने उनके कॉस्ट्यूम को लेकर सवाल किया तब सुपरस्टार ने प्राउड होकर कहा कि मेट गाला 2025 में उन्होंने इंडियन फैशन उस्ताद सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कॉस्ट्यूम को पहना है।
यह भी पढ़ें: उसे तब पछतावा होगा..’ Babil Khan के वीडियो पर विंदू दारा सिंह का आया रिएक्शन
शाहरुख खान का राॅयल टच लुक
शाहरुख खान के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक टोन आउटफिट पहन रखा था। इस लुक को उन्होंने क्रेप डी चाइन सिल्क शर्ट और टेलर-मेड सुपरफाइन वूलन ट्राउजर के साथ कंप्लीट किया। प्लीटेड साटन कमरबंद ने सुपरस्टार के लुक में चार चांद लगा दिए। वहीं काले चश्मे और गले में बड़े से ‘के’ वाले पेंडेंट में उनका कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा था। इसके अलावा हाथ में पकड़ी तलवार ने शाहरुख खान को रॉयल टच देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines