इस साल के मेट गाला में बॉलीवुड और पंजाबी तड़का कुछ अलग ही देखने को मिला। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने पांचवीं बार रेड कार्पेट पर शिरकत कर फैंस का दिल जीत लिया। वहीं, दिलजीत दोसांझ ने अपने देसी और रॉयल लुक से पहली बार मेट गाला में एंट्री कर इंटरनेशनल लेवल पर पंजाबी अंदाज का डंका बजाया।
प्रियंका चोपड़ा का पांचवां मेट गाला लुक
फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा इस बार भी छा गईं। ग्लोबल फैशन आइकन बन चुकीं देसी गर्ल प्रियंका ने इस इवेंट में अपनी पांचवीं मौजूदगी दर्ज की और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी ड्रेस और एटीट्यूड से लाइमलाइट बटोरी।
इस बार उन्होंने व्हाइट ड्रेस पर ब्लैक पोल्का डॉट्स वाला बोल्ड लेकिन क्लासिक लुक चुना, जिसे उन्होंने पूरी ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया। उनका ये लुक मेट गाला 2025 की थीम ‘टेलर्ड फॉर यू’ से मेल खाता नजर आया, जो इस बार मेंसवियर और ब्लैक स्टाइल के आसपास केंद्रित थी।
निक जोनस का सपोर्ट बना रहा चर्चा का विषय
रेड कार्पेट पर पोज देते वक्त जब निक जोनस पत्नी प्रियंका की ड्रेस ठीक करते नजर आए, तो वहां मौजूद कैमरों ने इस प्यारे लम्हे को कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री पर फिदा हो गए हैं। निक ने भी ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन में अपना लुक रखा, जिससे दोनों का कॉर्डिनेशन परफेक्ट दिखाई दिया।
दिलजीत दोसांझ ने किया धमाकेदार डेब्यू
मेट गाला 2025 की एक और बड़ी हाइलाइट रहे सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ, जिन्होंने इस इवेंट में पहली बार शिरकत की। दिलजीत ने सफेद पगड़ी, इंडियन स्टाइल का लंबा केप और पंजाबी लिपि में लिखे अक्षरों के साथ एक शाही लुक अपनाया। उनके पूरे गेटअप को एक तलवार और भारी ज्वैलरी ने रॉयल टच दिया, जिसे देखकर हर कोई वाह-वाह कर उठा।
दिलजीत का आउटफिट मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने तैयार किया था। कोचेला और पेरिस फैशन वीक के बाद यह उनका तीसरा इंटरनेशनल फैशन इवेंट था, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई बल्कि भारतीय संस्कृति को पूरी शिद्दत से पेश किया।
मेट गाला 2025 बना मेन्सवियर का जश्न
इस बार की थीम ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ पर आधारित थी, जो मोनिका एल मिलर की किताब से प्रेरित रही। इस थीम के जरिए अश्वेत फैशन, संस्कृति और इतिहास को डैंडीज्म के लेंस से दिखाने की कोशिश की गई। ये मेट गाला खासतौर पर मेन्सवियर को सेलिब्रेट करने वाला बना।
मेट गाला 2025 में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की जोड़ी ने जहां रोमांस और ग्लैमर का तड़का लगाया, वहीं दिलजीत दोसांझ ने अपने ट्रेडिशनल लुक से एक नया इतिहास रच दिया। रेड कार्पेट पर इस देसी टच ने भारत को गर्व महसूस कराने का मौका दिया।
यह भी पढ़ें: Pawandeep Rajan दिल्ली हुए रेफर, सिंगर की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट क्या?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines