Mere Husband Ki Biwi Review (Navin Singh Bhardwaj): हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक दौर आया है, जहां घरेलू कहानी पर काफी फिल्में बन रही हैं और ये कहानियां ऑडियंस को काफी लुभाती हैं। थोड़ा गुदगुदाना, थोड़ा इमोशन, थोड़ी तकरार और थोड़ा पारिवारिक मिलन.. शायद यही वजह है कि बड़े से बड़ा कलाकार भी ऐसी स्क्रिप्ट्स चुन रहा है। ऐसी ही एक घरेलू कहानी आज सिनेमाघर में रिलीज हुई है, जिसका टाइटल है ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’। अब आप ये सोच रहे होंगे की फिल्म के टाइटल का मतलब क्या है? यही कन्फ्यूजन हमें भी था, और इसका जवाब फिल्म में बखूबी समझा दिया गया है। आखिर कैसी है अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत की फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’? पढ़िए News24 का रिव्यू…
क्या है फिल्म की कहानी?
‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ की कहानी नई दिल्ली से शुरू होती है जहां अंकुर चड्ढा (अर्जुन कपूर) अपने ट्रॉमेटिक मैरिटल लाइफ से उबरने की कोशिश कर रहा है। अंकुर की शादी प्रबलीन ढिल्लों (भूमि पेडनेकर) से हुई और बाद में उनका तलाक हो गया था। शादी के खराब एक्सपीरियंस के वजह से अंकुर को उसकी एक्स बीवी के बुरे सपने सताते हैं, जिसके बाद अंकुर का दोस्त रेहान कुरैशी (हर्ष गुजराल) उसे इस ट्रामा से निकालने के लिए नई-नई लड़कियों से मिलवाता है। अंकुर उसी दौरान अपने कॉलेज टाइम की क्रश, अंतरा खन्ना से मिलता है और दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो जाता है। अभी अंकुर-अंतरा के बीच चीजें अच्छे से शुरू ही हुई थी, कि अंकुर को फोन आता है कि उसकी एक्स बीवी प्रबलीन का एक्सीडेंट हो गया है।
एक्सीडेंट की वजह से प्रबलीन अपनी जिंदगी के 5 साल भूल चुकी है जिसका मतलब है कि वो अंकुर के साथ का तलाक भी भूल चुकी होती है। प्रबलीन को अब भी लगता है कि अंकुर का प्यार वो वापस पा कर रहेगी। इधर अंतरा को प्रबलीन के वापस आ जाने से प्रॉब्लम होती है और दोनों का अंकुर को पाने का चैलेंज अपने आप शुरू हो जाता है। क्या अंकुर फिर से याददाश्त खो चुकी बीवी प्रबलीन के पास वापस चला जाएगा या अंतरा के प्यार की जीत होगी? इसके आगे की कहानी जानने के लिए आपको अपने नजदीकी सिनेमाघरों का रुख करना होगा।
यह भी पढ़ें: Mere Husband Ki Biwi की एडवांस बुकिंग कितनी? पहले दिन 3 फिल्मों से मिलेगी टक्कर
डायरेक्शन और राइटिंग
वासु और जैकी भगनानी द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का लेखन और डायरेक्शन दोनों की कमान डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने पकड़ी है। राइटिंग और डायलॉग के मामले में कहानी नई और थोड़ी इंटरेस्टिंग है। स्क्रीनप्ले बढ़िया है और फिल्म में मुदस्सर के कॉमिक टाइमिंग का टच साफ नजर आता है। ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ के 1st हाफ में जहां भूमि सिर्फ सपनों और यादों में नजर आयी हैं, वहीं 2nd हाफ में उनके होने से कहानी में तेजी आती है। हां, फिल्मे में मुकेश ऋषि, कंवलजीत सिंह, अनिता राज और शक्ति कपूर जैसे मंझे हुए कलाकारों का थोड़ा और स्क्रीन प्रजेंस होना चाहिए था।
एक स्पॉइलर दिया जा सकता है अगर आप ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ का रीमेक सॉन्ग ‘अपना बना ले मुझे बालमा’ देखना चाहते हैं, तो वो आपको एंड क्रेडिट में मिलेगा। विशाल मिश्रा, तनिष्क बागची, बादशाह, अक्षय & आइपी, सोहेल सेन & जस्सी, जस्सी सिद्धू, डीजे के स्क्वायर इतने सारे म्यूजिक कम्पोजर्स के होने के बावजूद भी फिल्म के बाकी गाने बहुत असरदार नहीं हैं।
एक्टिंग
‘सिंघम अगेन’ में डेंजर लंका के किरदार के काफी लंबे वक्त बाद एक बार फिर अर्जुन कपूर अपने पुराने कॉमेडी वाले अवतार में नजर आए, जो देखकर आपको मजा आता है। अर्जुन-भूमि हों या अर्जुन-रकुल प्रीत उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखकर मजा आता है। भूमि ने जलन से भरी बीवी के किरदार को अच्छे से निभाया है। वहीं रकुल प्रीत अपने नए लुक के वजह से बड़े पर्दे पर खूबसूरत लग रही थी। फिल्म में स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल बतौर एक्टर डेब्यू करते नजर आए हैं, जो कई बार ऑन-स्क्रीन नर्वस नजर आए। स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर एक्टर डिनो मोरिया फिल्म में रकुल प्रीत के भाई बने हैं। वहीं आदित्य सील भूमि के करंट बॉयफ्रेंड के रूप में नजर आए हैं। बाकी एक्टर्स मुकेश ऋषि, कंवलजीत सिंह, अनिता राज और शक्ति कपूर की प्रेजेंस फिल्म में एंटरटेनमेंट को बढ़ाती है।
फाइनल वर्डिक्ट
इस वीकेंड पर आपको हंसाने की गारंटी लेकर आई है ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’। अगर एक लाइट हार्टेड फिल्म देखने का इरादा हो, तो थियेटर आपका इंतजार कर रहा है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines