Mere Husband Ki Biwi: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। एक सताए हुए पति के किरदार में अर्जुन कपूर, प्यार में कई बार चोट खाईं दिल से साफ रकुल प्रीत सिंह, दिमाग से सिरफिरी और मूडी भूमि पेडनेकर, यही लेखा-जोखा है पूरी फिल्म। आखिर कैसी है फिल्म की कहानी, चलिए आपको बताते हैं।
कैसी है फिल्म की कहानी?
पति पत्नी और वो की कहानी पर अब तक ना जाने कितनी ही फिल्में बन चुकी हैं लेकिन अर्जुन कपूर, भूमि और रकुल की मूवी थोड़ी अलग है। कहानी देश की राजधानी दिल्ली पर बेस्ड है। अपने बीवी के झगड़ों के परेशान होकर अंकुर चड्ढा (अर्जुन कपूर) अब तलाक ले चुका है। उसका दोस्त रेहान कुरैशी (हर्ष गुजरात ) उसे लड़कियों के पास भेजता है ताकि वो अपना गम भूल जाए। अंकुर को रात को सपने में अपनी बीवी प्रबलीन ( भूमि पेडनेकर ) के ही सपने आते हैं जिसमें वो अपने पति पर चिल्लाती है। प्रबलीन से तलाक ले चुका अंकुर उससे खौफ खाता है और अब लड़कियों से दूर भी भागता है।
लेकिन फिर कहानी में आता है जबरदस्त ट्विस्ट और एंट्री होती है अंतरा खन्ना ( रकुल प्रीत ) की, जो किसी वक्त पर अंकुर की क्रश हुआ करती थी। अंकुर अपने कॉलेज की क्रश से ऋषिकेश में मिलता है और एक बार फिर अपने फ्लैशबैक में चला जाता है। अपनी खराब शादी शुदा जिंदगी से परेशान और हताश अंकुर जब अंतरा को इतने सालो बाद देखता है तो एक बार फिर उस पर फिदा हो जाता है।
अपनी खराब शादीशुदा जिंदगी से परेशान और हताश अंकुर जब अंतरा को इतने सालों बाद देखता है, तो एक बार फिर उस पर फिदा हो जाता है। अंकुर को रातों में प्रबलीन के अत्याचारों से भरे बुरे सपने आते हैं और इसी तरीके से वो अंतरा के सामने भी प्रबलीन का सच बाहर ले आता है।
शादी से पहले अंकुर प्रबलीन के प्यार में इतना पागल हो जाता है कि वो एक रात उससे दूर होकर सीधे अमृतसर उसके घर उसे प्रपोज करने चला जाता है। लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच का प्यार एकदम गायब हो जाता है। अंकुर अब प्रबलीन के साथ एक छत के नीचे रहने से डरता है।
अंकुर को प्रबलीन के काम से परेशानी होने लगती है। दोनों की शादी में तलाक की नौबत तब आती है जब प्रबलीन गुस्से में आकर अंकुर से प्रेसर लेकर अपना एबॉर्शन करवा लेती है। बस वहीं से अंकुर और प्रबलीन की शादीशुदा जिंदगी खत्म हो जाती है।
लेकिन अंतरा ये पूरा सच जानने के बाद डर जाती है और शादी के लिए मना कर देती है। लेकिन इसके बाद अंकुर उसे हवा में झूलता हुआ पैराग्लाइडिंग करते हुए प्रपोज़ करता है और अंतरा हाँ कर देती है।
यहां से कहानी में ट्विस्ट आता है और रात को अचानक पता चलता है कि प्रबलीन का एक्सीडेंट हो गया और वो 5 साल पीछे चली गई है, जब अंकुर उसे शादी के लिए प्रपोज करने के लिए अमृतसर आया था। अब आगे कहानी में क्या हुआ, अंकुर प्रबलीन के साथ फिर से रिश्ते में आ गया या अंतरा के साथ नई जिंदगी शुरू करता है, ये देखने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
फिल्म में भरपूर कॉमेडी का तड़का
फिल्म में कॉमेडियन हर्ष गुजराल को कॉमेडी का जिम्मा दिया हुआ है, जिसमें कुछ हद तक वो कामयाब भी हो जाते हैं। लेकिन सरप्राइज पैकेज के तौर पर फिल्म में अर्जुन कपूर की टाइमिंग देखने को मिलती है, जिन्होंने सताए हुए पति और कन्फ्यूज्ड आशिक का रोल बखूबी निभाया है। अर्जुन ने ठीक-ठीक एक्टिंग की है, साथ ही भूमि और रकुल प्रीत ने भी अपने-अपने किरदारों के साथ जस्टिस की है।
फिल्म का डायरेक्शन
फिल्म का डायरेक्शन मुदस्सर अजीज ने किया है जिन्होंने इसी तरह की फिल्म पति, पत्नी और वो भी बनाई थी। इसके अलावा फिल्म खेल-खेल में और डबल XL को भी डायरेक्ट करने वाले मुदस्सर ही हैं। फिल्म में कमी के तौर पर गाने हैं। फिल्म में एक गाने को छोड़कर कोई भी पुराना जुबान पर चढ़ने वाला नहीं है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं चुप नहीं बैठूंगी’, Mukesh Khanna पर क्यों फूटा Sonakshi Sinha का गुस्सा? एक्ट्रेस ने दे दी वॉर्निंग
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines