Ram Charan rejected films: ऑस्कर में धाक जमाने के बाद टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रामचरण (Ram Charan) ने फिर से काम पर वापसी कर ली हैं। आज साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan Birthday) का बर्थडे है।
एक्टर आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर तमाम सितारों सहित एक्टर के फैन उनको बधाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि राम चरण ने किन फिल्मों को रिजेक्ट किया है, जो हिट साबित हुई।
इन फिल्मों को राम चरण ने किया था रिजेक्ट
1. मनम को किया था रिजेक्ट
जानकारी के अनुसार निर्देशक विक्रम कुमार ने मनम के लिए सुपरस्टार राम चरण को अप्रोच किया था, लेकिन इस सुपरहिट फिल्म को राम चरण ने लात मार दी।
2. श्रीमांथुडु के लिए भी राम चरण ने कर दिया था मना
महेश बाबू की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। हालांकि सबसे पहले ये मूवी राम चरण को ऑफर हुई थी, लेकिन राम ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
3. कृष्णम वंदे जगतगुरूम भी ठुकराई
रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए राम चरण को ही अप्रोच किया गया था, लेकिन एक्टर ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था।
4. डार्लिंग के लिए भी किया मना
प्रभास की इस फिल्म के लिए पहले निर्देशक ने राम चरण को अप्रोच किया, लेकिन राम चरण ने ये फिल्म ठुकरा दी और प्रभास के हाथों एक ब्लॉकबस्टर फिल्म लग गई।
5. लीडर को भी ठुकराया
इस फिल्म को साउथ के 2 बड़े सितारों ने ठुकराया था। पहले राम चरण और उसके बाद अल्लू अर्जुन। इसके बाद इस मूवी में राणा दग्गुबाती की एंट्री हुई और फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
6. सूर्या सन ऑफ कृष्णा के लिए भी किया मना
राम चरण को सबसे पहले इस मूवी का ऑफर मिला था, लेकिन उस वक्त वो अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी थी। इसलिए राम चरण ने इस मूवी को लात मार दी थी।
अपनी मेहनत और लगन से राम चरण ने दुनिया में अलग पहचान बनाई
साउथ के मेगा स्टार राम चरण ने कड़ी मेहनत और लगन से पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाई है। हाल ही में एक्टर की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला है। वहीं, बीते दिनों आरसी 15 के सेट पर कियारा आडवाणी ने राम चरण का प्री बर्थडे भी मनाया था। आज पूरा देश राम चरण के इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines