Bigg Boss 2 Winner Ashutosh Kaushik: साल 2007-08 का वक्त रियलिटी टीवी के लिए एक अनोखा दौर था। उस समय रियलिटी और ड्रामा शोज नए-नए आए थे और लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे थे और कंटेस्टेंट्स भी ज्यादातर बिना फिल्टर के होते थे। उस समय भारत में रियलिटी टीवी शो की संख्या भी कम थी और रियलिटी टीवी सितारों के लिए भी एकदम नया था। उस दौर में एक नाम बहुत ज्यादा चर्चाओं में आया। हर कोई उसी चेहरे के बारे में बात कर रहा था। वो नाम था आशुतोष कौशिक। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का ये लड़का दो बड़े रियलिटी शोज जीतकर रातों-रात सनसनी बन गया लेकिन फिर जितनी तेजी से वो कामयाबी की सीढियां चढ़ा उतनी ही तेजी से वो नीचे आ गिरा।
आशुतोष कौशिक ने जीता रोडीज-बिग बॉस 2
साल 2007 में 25 साल के आशुतोष ने MTV रोडीज के पांचवे सीजन में भाग लिया। उनकी निडरता और वास्तविकता ने उन्हें फैंस का चहीता बना दिया और उन्होंने आसानी से ये सीजन और ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्होंने 2008 में बिग बॉस सीजन 2 में हिस्सा लिया। जहां मोनिका बेदी और राहुल महाजन जैसे दिग्गज सितारे अशुतोष के साथ घर में कैद हुए थे। आशुतोष ने अपनी सादगी और रियल सेल्फ से एक बार फिर खुद को साबित किया और इस शो के पहले नॉन-सेलेब्रिटी विजेता बने। ये उनके करियर का शिखर था लेकिन दुर्भाग्यवश उनके लिए आगे का रास्ता मुश्किल साबित हुआ।
आशुतोष कौशिक का उतार-चढ़ाव भरा करियर
साल 2009 में आशुतोष के करियर का डाउनफॉल होना शुरू हो गया जब उन्हें शराब पीकर बाइक चलाने के लिए जुर्म में गिरफ्तार किया गया। अदालत में उन्हें दोषी पाया गया और एक दिन की सजा सुनाई गई। इसके बाद उन्होंने छोटे-मोटे रोल्स के जरिए वापसी करने की कोशिश की। वो फिल्म ‘लाल रंग’, ‘जिला गाजियाबाद’ और ‘शॉर्टकट रोमियो’ जैसी फिल्मों में साइड किरदार निभाते हुए नजर आए लेकिन उनका काम ज्यादा ध्यान नहीं खींच पाया। बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि वो स्टारडम को संभाल नहीं पाए, इसलिए शोबिज को छोड़ने का फैसला किया।
आज यूपी में ढाबा चला रहे आशुतोष
साल 2021 में आशुतोष ने ‘फॉरगॉटन राइट’ नाम के नए कानून का सहारा लेकर कोर्ट में कुछ नेगेटिव समाचारों को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि ‘मेरे सफल करियर के बावजूद मैं पिछले एक दशक में की गई छोटी गलतियों के चलते मानसिक पीड़ा का सामना कर रहा हूं।’ मौजूदा वक्त में 43 साल के आशुतोष सहारनपुर में रह रहे हैं और एक सफल ढाबा व्यवसाय चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘कहानी कैसे खत्म होगी नहीं पता, लेकिन मैंने हार नहीं मानी’, कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan की टूटी हिम्मत
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines