Manoj Kumar Passes Away: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार का बीते दिन शुक्रवार को निधन हो गया था। इस दुखद खबर ने इंडस्ट्री समेत उनके फैंस को बड़ा झटका दिया। ‘भारत पुत्र’ कहे जाने वाले 87 साल के मनोज कुमार पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। वह कथित तौर पर सांस की बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार तड़के उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल में ही रखा गया था, जहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंचे। आइए जानते हैं कि मनोज कुमार का अंतिम संस्कार आज कब और कहां किया जाएगा।
मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कब?
मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया था कि दिग्गज सुपरस्टार लंबे वक्त से अस्वस्थ थे। हालांकि उन्होंने बड़ी शिद्दत से हर चीज का सामना किया। ऊपर वाले की कृपा से वह आराम से इस दुनिया से विदा हुए। कुणाल ने बताया था कि मनोज कुमार का अंतिम संस्कार आज शनिवार दोपहर 12 बजे विलेपार्ले श्मशान भूमि पर किया जाएगा जहां परिवार के साथ बॉलीवुड के दिग्गज भी शामिल हाेंगे। बताया गया था कि मनोज कुमार के परिवार के कुछ सदस्य विदेश में थे इस वजह से उनका अंतिम संस्कार आज 5 अप्रैल, को करने का फैसला लिया गया था।
यह भी पढ़ें: भिखारी’ बन मनोज कुमार ने इंडस्ट्री में रखा था कदम, जानें उनसे जुड़े 5 रोचक किस्से
बॉलीवुड दिग्गज पहुंचे थे अंतिम दर्शन करने
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए बीती शाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान धर्मेंद्र, रंजीत, प्रेम चोपड़ा, साजिद खान, रवीना टंडन समेत कई स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इस दौरान दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा ने कहा, ‘मनोज कुमार का जाना सिर्फ इंडस्ट्री के लिए बल्कि मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए देशभक्ति का भावना को जिंदा रखा था। समाज को प्रेरित करने का काम किया था। उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री की एक महत्वपूर्ण धरोहर का अंत है।’
धर्मेंद्र की आंखों में दिखा पानी
उधर, मनोज कुमार के साथ ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों में फिल्मों में काम कर चुके धर्मेंद्र भी उनके अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी आंखें नम दिखाई दीं। रंजीत ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘मुझे इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि मैं उनके साथ कभी काम नहीं कर सका। हां, हम कई मौकों पर मिले थे। उन्होंने मेरे साथ अपने बहुमूल्य अनुभव बांटे थे। उनका ज्ञान और सोच फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक विरासत है।’
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines