The Family Man 3 Update: मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है, इसी साल रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अभिनेता की वेब सीरीज द फैमिली मैन भी खूब पसंद की गई है। इस सीरीज को दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं, जिसमें मनोज बाजपेयी का एक्शन अवतार देखने को मिला है। लेकिन फैंस को अब इस सीरीज के तीसरे सीजन (The Family Man 3 Update) का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में अभिनेता ने एक मीडिया संस्थान को दिए एक इंटरव्यू में तीसरे सीजन से जुड़ा अपडेट शेयर किया जो फैन्स को खुश कर देगा।
‘मैं भी इसका उत्तर चाहता हूं’
हाल ही में कोई मोई के साथ स्पेशल इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने जासूसी थ्रिलर सीरीज के तीसरे सीजन के बारे में खुलकर बात की। इस शो को दोनों सीजन में प्रियामणि, शरद केलकर, शारिब हाशमी, दलीप ताहिल, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। इस दौरान अभिनेता से पूछा गया कि, एक बड़े सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। इसपर मनोज बाजपेयी ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मुझे पता है कि वह सवाल क्या है, द फैमिली मैन का तीसरा सीजन कब आ रहा है? मैं भी इसका उत्तर चाहता हूं।’
यह भी पढ़ें: Manoj Muntashir ने ‘आदिपुरुष’ को बताया सबसे बड़ी गलती, कहा- दूसरा मौका मिलना चाहिए
कब तक आएगा सीजन 3
बता दें कि सीजन 2 को स्ट्रीम हुए लगभग दो साल हो गए हैं। फ्रैंचाइजी के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने बताया, ‘यह निश्चित रूप से आ रही है। इस पर लगातार काम चल रहा है। राज और डीके (सीरीज के निर्माता) सीजन 3 में जल्दबाजी करने के पक्ष में नहीं हैं। सीजन 1 से सीजन 2 तक जाने में हमें तीन साल लग गए। इसलिए कृपया हमें सीजन 3 के लिए उतना समय दें। जब हम सीजन 3 के साथ आएंगे, तो मैं आपसे वादा करता हूं कि सरप्राइज सीजन 2 जैसा ही होगा।’
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बता दें कि ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन की कहानी को लेकर कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। दूसरे सीजन के अंत में इतना दिखाया गया कि कहानी का कनेक्शन नॉर्थ ईस्ट से होगा। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जोराम’ इस साल के अंत में रिलीज होगी। उनके लुक को देखकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म में मनोज की एक्टिंग देखने लायक होगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines