Anupam Kher: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं, जो फैंस का दिल छू जाता है। वहीं, अब अनुमप खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स एक्टर को कंघी बेचता नजर आ रहा है। साथ ही शख्स ने ना सिर्फ अनुपम खेर को पहचाना बल्कि उनके बारे में खास बात भी कहीं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुपम ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही अगर वीडियो की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि अभिनेता गाड़ी में बैठे हैं और बैकग्राउंड से उनकी आवाज आ रही है। इस वीडियो में अनुपम खेर एक शख्स के साथ बातें करते दिख रहे हैं, जो अपने आप में हर किसी का दिल छू रहा है।
यह भी पढ़ें- पति नहीं तो फिर कौन? Vicky Jain को छोड़ Ankita Lokhande ने किसे बताया अपना वेलेंटाइन?
एक्टर ने दी जन्मदिन की बधाई
वीडियो में अनुपम शख्स से पूछते हैं कि क्या नाम है आपका? इस पर शख्स जवाब देता है कि राजू। फिर एक्टर कहते हैं कि राजू आप कंघी बेच रहे हो, मेरे को कंघी बेचना थोड़ा-सा गलत हो जाएगा, लेकिन आपने कहा कि आज आपका जन्मदिन है, हैप्पी बर्थडे। इसके बाद अनुपम पूछते हैं कि कहां के रहने वाले हो और फिर कहते हैं कि घरवाले कहां हैं आपके। फिर अनुमप कहते हैं कि यहां आप कंघी बेचते हो, कोई खरीदता है। वीडियो में शख्स की मासूमयित साफ झलक रही है।
आपके एक कंघी लेने से मेरा सारा कंघी बिक जाएगा
फिर अनुपम खेर कहते हैं कि कितने की है, तो शख्स कहता है कि बीस। इसके आगे अनुपम कहते हैं कि मेरे को तो कंघी की जरुरत ही नहीं है, फिर अनुपम शख्स को कुछ रुपये देते हैं और फिर शख्स उनको कंघी दे देता है। फिर शख्स कहता है कि आपके एक कंघी लेने से मेरा सारा कंघी बिक जाएगा और फिर शख्स कहता है कि आप अनुपम खेर हो। इसके बाद अनुपम शख्स को फिर से जन्मदिन की बधाई देते हैं और फिर शख्स वहां से चला जाता है।
यूजर्स कर रहे एक्टर की तारीफ
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि सर, आप बहुत अच्छे इंसान है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप कितने अच्छे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि दयालुता के लिए कोई सीमा नहीं होती। एक और यूजर ने लिखा कि अनुपम जी, सच में काबिले तारीफ हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines