Mammootty, First Indian actor whose AI avatar in Film: अभी तक आपने देखा होगा कि फिल्मों में आपके पसंदीदा सितारे अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीतते हैं, लेकिन कैसा हो अगर इन्हीं फिल्मों में आपके चहेते स्टार्स का AI अवतार दिखाया जाए। जी हां, AI अवतार, आज हम आपको बताने जा रहे हैं उस अभिनेता के बारे में, जिनकी अगामी फिल्म में उनका एआई-जनरेटेड अवतार दिखाया जाएगा। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Republic Day 2024 पर बॉलीवुड से आईं बधाइयां, अक्षय, टाइगर, धर्मेंद्र और ‘अनुपम’ ने किया ट्वीट
फिल्म में दिखेगा एआई-जनरेटेड अवतार
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि मलयालम सुपरस्टार ममूटी का इस बार उनकी फिल्म में एआई-जनरेटेड अवतार देखने को मिलेगा, जो भारतीय फिल्म उद्योग को एक नए स्तर पर लाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो 72 साल के ममूटी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से 30 साल के आदमी में बदलकर फिल्म में दिखाया जाएगा। बता दें कि ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय अभिनेता है।
सेट पर नहीं होंगे ममूटी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फिल्म में अभिनय करने के लिए ममूटी को सेट पर रहने की जरुरत नहीं होगी। जी हां, एक्टर सेट पर भी नहीं होंगे और फिल्म की बन जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि इस आगामी फिल्म में ममूटी के केवल चार शॉट्स चाहिए, जिसमें उन्हें एआई की मदद से एक 30 साल का आदमी दिखाया जाएगा। हालांकि इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
तकनीक-प्रेमी हैं ममूटी
बता दें कि अभिनेता ममूटी तकनीक-प्रेमी हैं और एआई के जरिए फिल्म की शूटिंग के लिए वो राजी भी हो गए। ऐसा करना उनके लिए हर्ष की बात है। साथ ही अब फैंस को उनके इल रूप का भी बेसब्री से इंतजार रहेगा। हालांकि देखने वाली बात तो ये होगी कि एआई के जरिए वो फिल्म में कैसे दिखेंगे। लोगों को ममूटी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा। बता दें कि हॉलीवुड फिल्मों में ऐसा होता है और अब भारतीय फिल्मों में भी इसकी शुरूआत ममूटी की फिल्म से की जा रही है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines