Malaika Arora on Shahrukh Khan Heat Stroke: बॉलीवुड के किंग खान यानी अभिनेता शाहरुख खान की तबीयत बीते दो दिनों ने कुछ नासाज थी। हालांकि अब शाहरुख ठीक हैं और अस्पताल से घर आ गए हैं। एक्टर की खराब तबीयत की जानकारी मिलने से फैंस के चेहरे भी उतर गए थे। हालांकि अब सब ठीक है। इस बीच अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी किंग खान के हीटस्ट्रोक पर बात की है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने लोगों को इससे बचने के सुझाव भी शेयर किया है। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
मलाइका ने हीटस्ट्रोक पर की बात
instantbollywood को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने शाहरुख खान को आए हीटस्ट्रोक के बारे में बात की। इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि हीट से कैसे बचा जाए, अभी किंग खान को भी हीटस्ट्रोक आया था। इस पर मलाइका कहती हैं कि इसलिए मैं कह रही हूं कि आपको अपने पर्यावरण को बचाना चाहिए। आपको नेचर के प्रति और जागरूक और सतर्क होना चाहिए। मलाइका ने आगे कहा कि यही एक तरीका है कि नेचर आपको प्यार करेगा। ज्यादा पानी पीना चाहिए, जहां पर आपको ठंडा महसूस हो वहां रहें, कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए और साथ में छाता लेकर चलना चाहिए। ये सभी मेरे टिप्स हैं।
वापस घर लौटे किंग खान
बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान की हीटस्ट्रोक की वजह से तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में किंग खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चला। हालांकि बीती रात एक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया और शाहरुख खान वापस अपने घर आ गए हैं। किंग खान की तबीयत खराब होने से फैंस के चेहरे उतर गए थे और हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा था। लोगों की दुआएं कबूल हुई और शाहरुख खान वापस अपने घर आ गए हैं।
क्या हुआ था किंग खान को?
22 मई को शाहरुख खान को हिटस्ट्रोक और नीमोनिया के असर के कारण के डी. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लू और डिहाइड्रेशन की वजह से एक्टर की तबीयत खराब हुई और इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अभिनेत्री जूही चावला ने भी बीते दिन एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर किया था। हालांकि अब शाहरुख पहले से बेहतर हैं और अपने घर पर आराम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines