Mahesh Manjrekar on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को साल 2023 में तीन फिल्मों में नजर आए थे। अब उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ है जो इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में सुपरस्टार बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने खुलासा किया है कि वह शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। उनके पास सुपरस्टार के लिए स्क्रिप्ट भी मौजूद है। महेश मांजरेकर ने यह भी बताया कि वह शाहरुख को एक पेड किलर का किरदार निभाते हुए फिल्मी पर्दे पर देखना चाहते हैं।
शाहरुख खान के लिए क्या बोले महेश मांजरेकर?
पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें शानदार एक्टर बताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक एक्टर है, जिसे बतौर एक्टर कम आंका गया है। वह शानदार हैं और वह शाहरुख खान हैं। वह कैमरे के सामने बहुत सहज रहते हैं।’
यह भी पढ़ें: Sikandar की रिलीज से पहले मेकर्स ने चला मास्टरस्ट्रोक, शुरू की एडवांस बुकिंग
शाहरुख खान के लिए स्क्रिप्ट मौजूद
महेश मांजरेकर से जब पूछा गया कि क्या वह शाहरुख खान के साथ फ्यूचर में फिल्म बनाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि उनके पास पहले से सुपरस्टार के लिए एक आदर्श स्क्रिप्ट है। वह चाहते हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान पेड किलर का किरदार निभाएं। असाधारण फिल्म। उन्होंने आगे कहा, ‘जैसा मैं पहले ही कह चुका हूं कि जिसने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया होगा उसके बाद वह यहां आया होगा। इसलिए वह अच्छे कपड़े पहनता है और रिमलेस ग्लास का चश्मा रखता है।’
फिल्मों के साथ डायरेक्शन में एक्टिव
गौरतलब है कि महेश मांजरेकर बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। खासतौर पर निगेटिव किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा महेश मांजरेकर डायरेक्शन की दुनिया में भी नाम कमा चुके हैं। उन्होंने ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ और ‘जूना फर्नीचर’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। उधर, शाहरुख खान के करियर की बात करें तो एक्टर साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines