Mahadev App Case Ranbir Kapoor: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का समन भेजा गया है। इस मामले में रणबीर कपूर की टीम ने दो सप्ताह का समय मांगा है। हालांकि अभी तक ईडी ने कोई निर्णय नहीं लिया है। महादेव एप के डायरेक्टर से कैश पेमेंट लेने के मामले में ईडी ने रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को पेश होने का वक्त दिया था। रणबीर कपूर के साथ ही कॉमेडियन कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान और श्रद्धा कपूर को भी समन भेजा गया है। श्रद्धा कपूर को रायपुर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
छत्तीसगढ़ में जूस और टायर की दुकान चलाते थे प्रमोटर
खास बात यह है कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के प्रमोटर छत्तीसगढ़ में जूस और टायर की दुकान चलाते थे। इसके मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ऑनलाइन सट्टेबाजी की काली दुनिया के दो बड़े नाम हैं। बताया जाता है कि इनका नेटवर्क सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि श्रीलंका, यूएई, नेपाल और पाकिस्तान तक फैला है। प्रवर्तन निदेशालय दोनों आरोपियों की तलाश कर रहा है। इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट और लुकआउट सर्कुलर जारी किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं आरोपी
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। खास बात यह है कि कुछ साल पहले तक सौरभ चंद्राकर भिलाई के नेहरू नगर में जूस की दुकान चलाता था। जबकि रवि उप्पल की टायर की दुकान थी। जांच में पता चला है कि बाद में दोनों को जुए की लत लग गई। उन्होंने इस दौरान सेविंग्स से पैसे इकट्ठा किए और दुबई गए। फिर वे एक शेख और पाकिस्तानी नागरिक से मिले, जिन्होंने साथ मिलकर महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप खोलने पर काम किया। जल्द ही रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर सट्टेबाजी की दुनिया में आगे बढ़ते चले गए।
रोजाना कम से कम 200 करोड़ रुपये कमा रहे थे
ईडी के मुताबिक, दोनों ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए इंडिया में लगभग 4,000 पैनल ऑपरेटरों का नेटवर्क बना लिया था। इसका इस्तेमाल कर दोनों रोजाना कम से कम 200 करोड़ रुपये कमा रहे थे। जब इस साल फरवरी में सौरभ चंद्राकर की संयुक्त अरब अमीरात में शादी हुई, तो शानदार समारोह में 200 करोड़ खर्च किए। ये भी जानकारी सामने आई है कि उन्होंने अपने परिवार को भिलाई और नागपुर से यूएई तक ले जाने के लिए एक निजी जेट किराए पर लिया।
ये भी पढ़ें: Salman Khan के जीजा Aayush Sharma ने बॉलीवुड में पूरे किए 5 साल, स्पेशल नोट लिख दबंग खान को लेकर कही बड़ी बात
सौरभ चंद्राकर ने 14 बॉलीवुड हस्तियों को शादी में परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया था। सभी अब प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं। पिछले महीने ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में मुंबई, कोलकाता और भोपाल में 39 स्थानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। बताया जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल विदेश में छुपे हुए हैं।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
55 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines