Mahabharat: आपने एपिक ‘महाभारत’ (Mahabharat) तो जरूर देखी होगी। ऐतिहासिक कहानी पर कई फिल्में और टीवी शोज बन चुके हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियावाला (Firoz Nadiadwala) हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी बजट की फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘हेरा फेरी’ फेम प्रोड्यूसर अब करीब 700 करोड़ के भारी बजट में ‘महाभारत’ बनाने जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – Alia Bhatt Baby Shower: मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर ऐसे करेंगी आलिया की गोद भराई
700 करोड़ के बजट की होगी फिल्म
पौराणिक कहानी पर आधारित इस फिल्म का बजट करीब 700 करोड़ के आस पास बताया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के अनुसार उनकी फिल्म ‘महाभारत’ हॉलीवुड की द लॉर्ड ऑफ रिंग्स, गेम ऑफ थ्रोन्स, स्टार वॉर्स, हैरी पॉर्टर को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी। अगर यह फिल्म इस बजट के साथ सामने आती है तो हिंदी सिनेमा में अलग ही इतिहास बनाएगी।
इस साल तक बन कर होगी तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिरोज ने इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर पिछले 4-5 साल से काम चल रहा है। हालांकि अभी फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में कुछ साल और लगेंगे और महाभारत करीब 2025 में बनकर तैयार होगी। ये फिल्म वैसे तो हिंदी में बनेगी, लेकिन इसे अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा।
ये दिग्गज आएंगे एक साथ नजर
फिल्म महाभारत के स्टारकास्ट (Mahabharat Starcast) की बात करें तो ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgan), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), परेश रावल, नाना पाटेकर, अनिल कपूर समेत कई दिग्गज एक साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी किसका क्या रोल होगा इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
अभी पढ़ें – Video: आलिया भट्ट ने कैमरे के सामने लुटाया पति पर प्यार, रणबीर के रिएक्शन ने नेटिजेन को किया नाराज
आज भी फेमस हैं बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’
आपको बता दें कि छोटे पर्दे के जनक कहे जाने वाले ‘बी आर चोपड़ा’ (B R Chopra) ने ‘महाभारत’ सीरियल बनाई थी। इस सीरियल का आज भी दर्शकों के बीच क्रेज देखने को मिलता है। इस शो में कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से किरदार को जीवंत कर दिया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Ultram)
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines