Madonna Live Concert Viral Video: लाइव परफॉर्मेंस के दौरान कई बार सेलेब्स के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी चर्चा हर तरफ होने लगती है। कुछ ऐसे ही हादसे का शिकार पॉप लेजेंड मैडोना (Madonna) हो गई हैं। स्टेज पर परफॉर्म करते हुए सिंगर अजीब तरह से कुर्सी से गिर गईं। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाहिर है कि पिछले दिनों सिंगर आदित्य नारायण का लाइव कॉन्सर्ट वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर ने एक फैन का मोबाइल फेंक दिया था जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। अब मैडोना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Deepika Padukone! क्या शादी के 5 साल बाद Deepveer के घर गूंजने जा रही किलकारी?
यहां देखें वायरल वीडियो
आपको बता दें कि 65 साल की पॉप सिंगर मैडोना (Madonna Viral Video) सिएटल कॉन्सर्ट के दौरान लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं। उसी दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैडोना स्टेज पर ‘ओपन योर हार्ट’ सॉन्ग गा रही हैं। इस दौरान एक बैकअप डांसर मडोना को कुर्सी पर बैठाकर उन्हें खींच रहा होता है। तभी अचानक दोनों का बैलेंस बिगड़ता है और सिंगर स्टेज पर ही लड़खड़ाकर धड़ाम से गिर जाती हैं।
सिंगर ने ऐसे संभाली बात
मैडोना भले ही इस हादसे का शिकार बन गई हों लेकिन उन्होंने बहुत स्मार्ट तरीके से बात को संभाल ली। कुर्सी से गिरते ही सिंगर हंसती हैं और वापस से उठती हुई कुर्सी के पास पहुंच जाती हैं। हादसे के बाद सिंगर ने जिस धैर्य के साथ खुद को संभाला और वापस से उठीं उसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
पहले भी ऊप्स मोमेंट का हुईं शिकार
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मैडोना को ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले भी दिसंबर 2023 में वॉशिंगटन डीसी में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर को ऐसे ही हादसे का सामना करना पड़ा था। उस दौरान डांसर स्टेज पर गिर गए थे।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines