Karan Johar, Love Storiyaan: फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर अपनी फिल्मों के लिए खूब तारीफ बटोरते हैं। करण जौहर की फिल्में दर्शकों को बेहद आती हैं। फैंस को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल वेलेंटाइन डे के खास मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी वेब सीरीज ‘लव स्टोरियां’ को रिलीज किया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, लेकिन अब इस सीरीज के लिए मुश्किलें बढ़ गई है और इसके छठवें एपिसोड को कई देशों में बैन कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
कई देशों में बैन
वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘लव स्टोरियां’ दर्शकों को पसंद तो आ रही है, लेकिन अब इस सीरीज के 6वें एपिसोड को लेकर बवाल मचा हुआ है। सीरीज के 6वें एपिसोड का नाम है ‘लव बियॉन्ड लैबल्स’। सीरीज के इस एपिसोड में एक ट्रांसजेंडर कपल की कहानी दिखाई गई है, जिसको लेकर अब इसे कई देशों में बैन कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर की इस सीरीज के 6वें एपिसोड को एक-दो नहीं बल्कि कई देशों में बैन किया गया है, जिसमें इंडोनेशिया, तुर्किये, UAE,सऊदी अरब और इजिप्ट शामिल है।
बैन हुआ सीरीज का 6वां एपिसोड
बता दें कि ‘लव स्टोरियां’ के 6वें एपिसोड में ट्रांसजेंडर कपल की कहानी है। इस एपिसोड में दिखाया गया है कि तिस्ता और डिपान एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और दोनों जेंडर ट्रांसीशन सर्जरी कराने वाले होते हैं। जैसे ही इसे रिलीज किया गया तो ये चर्चा में आ गया और इसे बैन करने की पेशकश शुरू हो गई। बता दें कि करण जौहर की ये सीरीज सच्ची लव स्टोरियों पर आधारित है।
यह भी पढ़ें- ‘PM Modi को शांति का नोबेल…’ और कंगना को Ocsar, प्रधानमंत्री पर ट्वीट कर ट्रोल हुई एक्ट्रेस
करण जौहर के पास कई प्रोजेक्ट्स
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी करण जौहर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में है। करण के पास पाइपलाइन में ‘मेरे महबूब मेरे सनम’, ‘द बुल’, ‘सरजमीं’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जैसी फिल्में हैं। बता दें कि करण जौहर ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से खूब लाइमलाइट बटोरी थी। वहीं, अब दर्शकों को उनके अगले प्रोजेक्ट के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines