Zubeen Garg Death: सिंगर जुबीन गर्ग (52) का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में डूबने के कारण हुआ था. जुबीन की मौत पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर असम पुलिस की सीआईडी ने शुक्रवार को उन लोगों को नोटिस जारी किया है जो सिंगापुर में गायक जुबीन गर्ग की मौत के वक्त वहां मौजूद थे. सीआईडी ने सभी गवाहों को पेश होने के लिए कहा है.
पीटीआई के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि CID ने 10 दिनों के अंदर गर्ग के निधन से जुड़े सभी गवाहों को अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है. अधिकारी ने यह भी कहा कि गर्ग की मौत की जांच के लिए CID द्वारा बनाई गई SIT टीम ने दूसरे दिन भी नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत के आवास पर तलाशी ली है.
जुबीन की मौत पर नहीं होने देंगे राजनीति- असम CM
हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि गायक जुबीन गर्ग की मौत की पुलिस जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक पैनल गठित करने के लिए गुवाहाटी एचसी को पत्र भी लिखा गया है. उन्होंने कहा, ‘गायक जुबीन गर्ग की मौत पर राजनीति नहीं होने देंगे.’
यह भी पढ़ें- Zubeen Garg Death Investigation: मामले की जांच कर सकती है CBI, मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने दी जानकारी
कैसे हुई थी जुबीन की मौत?
बता दें कि सिंगर जुबीन गर्ग (52) का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में डूबने के कारण हुआ था. वह सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने गए थे. 23 सितंबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गुवाहाटी के बाहरी इलाके कमरकुची में जुबीन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया.
सिंगर के निधन की जांच की मांग उठने के बाद राज्य सरकार ने एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम बनाई है. हाल ही में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक, जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी के घरों की भी तलाशी ली गई है.
क्या होता है लुकआउट नोटिस?
लुक आउट सर्कुलर (LOC) या लुक आउट नोटिस एक सर्कुलर लेटर है. लुक आउट नोटिस से भागे हुए अपराधियों का पता लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. कई बार ऐसा होता है कि कोई अपराधी विदेशों में बॉर्डर या एअरपोर्ट पर पकड़ा जाता है. इसका कारण यही होता है कि उस देश के अधिकारियों के पास उस अपराधी के खिलाफ लुक आउट नोटिस होता है.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
16 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
19 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
20 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
21 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines