पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ किसी ना किसी वजह से चर्चा में बना ही रहता है। कलर्स ने शो का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें एल्विश यादव पर एक हसीना बरसतीं नजर आ रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये हसीना कौन हैं, तो आपक बता देते हैं कि ये कोई और नहीं बल्कि निया शर्मा हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर निया ने एल्विश की बोलती क्यों बंद की? तो आइए जानते हैं…
गुस्से से तमतमाईं निया
दरअसल, कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि निया गुस्से से चिल्लाते हुए कह रही हैं कि हमारा ब्रेड कौन लेकर गया, मुंह तोड़ दूंगी मैं घूसा मार कर, ए… एल्विश…तुम्हें क्या लगता है कि मैं तुमसे डर गई हूं ब्रो? मेरी ब्रेड वापस कर। मैंने चोरी करते हुए देखा है। वीडियो में आगे एल्विश कहते हैं कि मेरी तलाशी ले लो आप।
मेरा ब्रेड और बटर वापस दो- निया
इसके बाद निया फिर से चिल्लाती हुई कहती हैं कि एल्विश, मेरा ब्रेड और बटर वापस दो। फिर एल्विश कहते हैं कि आपको साथ में बटर भी चाहिए? बटर कहां से लाऊं? इसके बाद वीडियो में कृष्णा अभिषेक नजर आते हैं और कहते हैं कि अरे कौन कहता है कि एल्विश के आगे कोई बोल सकता है क्या, लड़की आके बोलना शुरू कर दिया। इसके बाद निया शर्मा खिलखिलाकर हंस देती हैं और बाकी सब भी हंसते नजर आते हैं।
Laughter Chefs 2
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि निया रॉक्ड, एल्विश शॉक्ड। दूसरे यूजर ने कहा कि वाह, निया और एल्विश मस्त पेयर है। तीसरे यूजर ने कहा कि फाइनली लाफ्टर शेफ की जान आ गई। एक और यूजर ने कहा कि क्यूट राव साहब। एक ने कहा कि एल्विश भाई और निया की जोड़ी। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘हमारे लिए कुछ भी नहीं…’, जब Amitabh Bachchan ने Aishwarya Rai के लिए कही थी ऐसी बात
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
25 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
3 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
5 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines