बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की मच अवेटेड फिल्म ‘L2 एम्पुरान’ आज 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में पहले ही मलयालम फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया था। अब ओपनिंग डे पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। ‘L2 एम्पुरान’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। इस बीच सलमान खान ने भी मोहनलाल की फिल्म के साथ ‘सिकंदर’ के क्लैश पर बात की है। ये जानने से पहले जानते हैं कि ‘L2 एम्पुरान’ पर पब्लिक की क्या राय है?
L2 एम्पुरान का एक्स रिव्यू
सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘L2 एम्पुरान’ को मुरली गोपी ने लिखा है, जो फिल्म लूसिफेर की अगली कड़ी है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं और उन्हीं ने फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। आज गुरुवार को रिलीज हुई ‘L2 एम्पुरान’ को देखने के बाद दर्शकों ने अपने रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘#एम्पुरान – पानी पाली! बिना किसी चीज के स्टाइल।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ब्लास्ट एंट्री।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘#L2E #Empuraan- एक घंटे बाद मोहनलाल की धमाकेदार एंट्री, जिसमें व्यावसायिक रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। हॉलीवुड लेवल के सीन और स्टंट।’
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने बताया क्यों बंद हुई एटली की फिल्म? ‘टाइगर वर्सेस पठान’ पर दिया अपडेट
यहां देखें अन्य दर्शकों के रिएक्शन
क्लैश पर क्या बोले सलमान?
सलमान खान की मच अवेटेड ‘सिकंदर’ के रिलीज होने में सिर्फ तीन दिन बाकी रह गए हैं। इस बीच उन्होंने मोहनलाल की फिल्म ‘L2 एम्पुरान’ के साथ अपनी फिल्म के क्लैश पर बात की। न्यूज 18 के साथ बातचीत में सलमान ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि पृथ्वीराज के डायरेक्शन में बनी L2 एम्पुरान काफी शानदार होगी। मुझे बतौर एक्टर मोहनलाल सर पसंद हैं। पृथ्वीराज उस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। मुझे पता है कि ये फिल्म शानदार होने जा रही है।’ इस दौरान सलमान खान ने सनी देओल की ‘जाट’ को शुभकामनाएं दीं जो 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 mins ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
54 mins agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
4 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
6 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
8 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines