Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 X Review: एक्ट्रेस स्मृति ईरानी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अपने दूसरे सीजन के साथ स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर लौट आया है। शो का पहला एपिसोड बीती रात मंगलवार को 10.30 बजे टेलीकास्ट किया गया। इसने आते ही लोगों के बचपन की यादों को तरोताजा कर दिया है। स्मृति ईरानी के अलावा कुछ पुराने चेहरों की वापसी भी हुई है, जिन्होंने फिर से उन यादों को जिंदा कर दिया है, जो लोगों के दिलों में कहीं न कहीं दबी हुई थीं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का फर्स्ट एपिसोड देखने के बाद यूजर्स ने एक्स पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। आइए डालते हैं एक नजर…
क्योंकि सास भी कभी बहू थी का फर्स्ट एपिसोड देख क्या बोले लोग?
गॉसिप टीवी ने स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के पहले एपिसोड को लेकर लोगों से उनके रिएक्शन जानने की कोशिश की थी। इस पर यूजर्स ने अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हितेन बेटा सेम एज लगी मां-बेटे की।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हितेन तेजवानी स्मृति ईरानी से भी बड़े लगे।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मिहिर के रूप में रोनित को ही लेना था और तुलसी के सामने मिहिर के रूप में अमर बहुत छोटे लग रहे हैं।’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘बेहतरीन..पूरा एपिसोड मैं बस मुस्कुराता रहा क्योंकि ये बिल्कुल पुरानी यादों में ले जाता है यार..मिहिर तो उफ्फ उफ्फ उफ्फ.. तुलसी और मिहिर साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं..अब देखिए कहानी कैसे आगे बढ़ती है।’ पांचवें यूजर ने लिखा, ‘पहला एपिसोड देखा, करण-नंदिनी अब भी वैसे ही और कमाल के लग रहे हैं। करण और नंदिनी के साथ तुलसी की बॉन्डिंग भी अच्छी लगी। करण-नंदिनी की और कहानियां देखना चाहते हैं #हितेनतेजवाणी #गौरीप्रधान #क्योंइसाअसभीकाभीबहुति’
यहां देखें अन्य यूजर्स के रिएक्शन
यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में कौन है सबसे महंगा और सस्ता? चौंका देगी स्मृति ईरानी की फीस!
कितने होंगे एपिसोड?
इंडियन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू में अमर उपाध्याय ने बताया है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक लिमिटेड सीरीज होने वाली है, जो करीब 10 से 12 महीने तक चल सकती है। वहीं इस बार की कहानी पुरानी और नई पीढ़ियों के बीच टकराव से मिलती-जुलती होगी। दूसरे सीजन में तुलसी वीरानी का अपडेट वर्जन दिखाई देगा।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines