टीवी का मोस्ट पॉपुलर और एवरग्रीन शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जल्द ही छोटे पर्दे पर आने वाला है। शो के ऑनएयर होने का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है। सभी शो के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब शो का नया टीजर वीडियो आ गया है, जिसमें स्मृति ईरानी एक बार फिर से दर्शकों का दिल छूती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि इस टीजर वीडियो में क्या है?
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया टीजर वीडियो
पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया टीजर वीडियो स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। टीजर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया कि बदलते वक्त में एक नई नजर के साथ लौट रही है तुलसी, उनके इस नए सफर में जुड़ने के लिए आप क्या हैं तैयार? ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, 29 जुलाई से रात 10:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर और जियो हॉटस्टार पर।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए टीजर में क्या?
शो के नए टीजर वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि स्मृति ईरानी, तुलसी के किरदार में नजर आ रही है। पीछे बैकग्राउंड में वाइस ओवर चल रहा है। स्मृति ईरानी अपने पुराने लुक मे बेहद कमाल की लग रही हैं और लोगों ने इस पर भर-भरकर रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने इस टीजर को देखने के बाद कमेंट किया कि पुराने दिन लौट आए। दूसरे यूजर ने कहा कि सो सो हैप्पी।
दूसरे सीजन के साथ आ रहा शो
वहीं, तीसरे यूजर ने कहा कि कमाल का वीडियो है। चौथे यूजर ने कहा कि फिर से टीवी पर मजा आएगा। एक और ने कहा कि टीवी के पुराने दिन वापस आ गए। इस तरह यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट्स किए हैं। गौरतलब है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन टीवी पर ऑनएयर होगा और हर कोई इसके लिए बेहद एक्साइटेड है। देखने वाली बात होगी कि शो को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
यह भी पढ़ें- Khushi Kapoor का कॉस्मेटिक सर्जरी पर करारा जवाब, क्या बोलीं एक्ट्रेस?
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
7 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
8 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
9 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
11 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
13 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
13 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines