Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर पिछले काफी वक्त से अपने पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में थीं। फैंस भी नए सीजन को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। अब फाइनली ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की प्रीमियर डेट का खुलासा कर दिया गया है। साथ में यह भी बता दिया गया है कि तुलसी वीरानी यानी कि स्मृति ईरानी कब और कहां पर एंट्री लेंगी। इस बात का खुलासा मेकर्स ने शो का फर्स्ट प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कर दिया है।
शो की प्रीमियर डेट से उठा पर्दा
स्मृति ईरानी स्टारर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहला ऑफिशियल प्रोमा वीडियो जारी कर दिया गया है। इसी के साथ प्रीमियर डेट भी रिवील कर दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि यह शो 29 जुलाई, 2025 से शुरू होगा। शो के एपिसोड स्टार प्लस पर 10:30 बजे से टेलीकास्ट किए जाएंगे।
मेकर्स ने जारी किया पहला प्रोमो
मेकर्स ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का प्रोमो वीडियो जारी करते हुए कैप्शन दिया, ‘क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। 25 साल के बाद तुलसी वीरानी लौट रही है। एक नई कहानी के साथ। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक बार फिर तैयार है हर घर का हिस्सा बनने। क्या आप भी तैयार हो?’
यह भी पढ़ें: Rishab Shetty ने बर्थडे पर दिखाया Kantara: Chapter 1 का फर्स्ट लुक, रिलीज डेट भी रिवील
बेहद दिलचस्प है शो का प्रोमो
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का प्रोमो काफी दिलचस्प है, जिसमें एक फैमिली को स्मृति ईरानी के शो के बारे में बात करते हुए दिखाया जाता है। एक महिला कहती है कि उसका ये पसंदीदा शो था। तभी उसका बेटा कहता है कि शो दोबारा लौट रहा है। सभी आपस में सब कन्फ्यूज होते हैं कि क्या राजनीति में जाने के बाद स्मृति ईरानी टीवी पर लौटेंगी? तभी स्मृति ईरानी कहती हैं, ‘क्यों नहीं लौटूंगी। हमारा 25 साल का रिश्ता जो है आपसे। वक्त आ गया है आपसे फिर मिलने का।’
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
34 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines