कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक तरफ लगातार विरोध हो रहा है। दूसरी तरफ उन्होंने माफी मांगने से इनकार करते हुए सियासत की आग को और भड़का दिया है। इस बीच कुणाल का गुस्सा बॉलीवुड स्टूडियो टी-सीरीज पर फूटा है। बुधवार को उन्होंने कॉमेडी स्पेशल से एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में कॉमेडियन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी नीतियों की आलोचना करने के लिए ‘मिस्टर इंडिया’ के ‘हवा हवाई’ गाने को पैरोडी में यूज किया था। उनके इस गाने को कॉपीराइट उल्लंघन के चलते ब्लॉक कर दिया गया है।
कॉमेडियन ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
कुणाल कामरा ने यूट्यूब पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया है कि उनका नया वीडियो ‘नया भारत’ को कॉपीराइट उल्लंघन के चलते यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया गया है। इस वजह से उनके दर्शक इस गाने को देख नहीं पा रहे हैं। यही नहीं कॉपीराइट के चलते उन्हें वीडियो से राजस्व भी नहीं मिलेगा। कॉमेडियन ने कहा, ‘नमस्ते @TSeries, कठपुतली बनना बंद कर दो। पैरोडी और व्यंग कानूनी रूप से सही इस्तेमाल के अंतर्गत आते हैं। मैंने गाने के बोल या मूल वाद्य यंत्र का इस्तेमाल नहीं किया है।’
कॉमेडियन ने आगे लिखा, ‘अगर आप इस वीडियो को हटा देते हैं तो कवर गीत/नृत्य वीडियो को हटाया जा सकता है। मेकर्स प्लीज इस पर ध्यान दें। इंडिया में हर एकाधिकार माफिया से कम नहीं है। इसलिए मेरे वीडियो को हटाने से पहले इस विशेष कार्यक्रम को देखें और डाउनलोड करें। आपकी जानकारी के लिए टी-सीरीज मैं तमिलनाडु में रहता हूं।’
टी-सीरीज की तरफ से आया बयान
उधर टी-सीरीज के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, ‘कुणाल कामरा ने गाने के म्यूजिक को इस्तेमाल करने के लिए कोई प्राधिकरण या स्वीकृति नहीं ली है। इस वजह से रचना अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए वीडियो को ब्लॉक किया गया है। नया भारत गाना जिसमें शिवसेना और एनसीपी विभाजन सहित महाराष्ट्र में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में चुटकुले भी बनाए गए हैं, ने यूट्यूब पर 6.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं।’
क्यों विवादों में हैं कुणाल कामरा?
गौरतलब है कि कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ ‘गद्दार’ कमेंट करने के बाद से काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनके इस बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल ला दिया है। रविवार को गुस्साए शिवसेना के सदस्यों मुंबई के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की थी जिसमें कुणाल कामरा का शो हुआ था। इन सब के बीच कॉमेडियन का कहना है कि वह माफी नहीं मांगेगे। उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines