स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी उन्हें काफी भारी पड़ रही है। अगर वो एकनाथ शिंदे पर दिए बयान के बाद माफी मांग लेते, तो आज उन्हें ये सब देखना नहीं पड़ता। अब एक तरफ मुंबई पुलिस कुणाल कामरा को समन पर समन भेज रही है, तो दूसरी तरफ अब ‘बुक माय शो’ ने कॉमेडियन के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है। ‘बुक माय शो’ ने आज यानी शनिवार को कुणाल कामरा के खिलाफ कदम उठाया है।
‘बुक माय शो’ से हटा कुणाल कामरा का सारा कंटेंट
अब ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म ‘बुक माय शो’ से स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का सारा कंटेंट हटा दिया गया है। इतना ही नहीं उन्हें वेबसाइट पर मौजूद सभी आर्टिस्ट्स की लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया है। एक दिन पहले ही शिवसेना नेता राहुल कनाल ने लेटर लिखकर ‘बुक माय शो’ से रिक्वेस्ट की थी कि वो एकनाथ शिंदे पर इस टिप्पणी के बाद कुणाल कामरा को प्लेटफॉर्म ना दें। इस वेबसाइट से कुणाल कामरा के अपकमिंग शोज की टिकटों की सेल की सुविधा ना देने का आग्रह किया गया था।
शिवसेना नेता ने ‘बुक माय शो’ से की थी अपील
इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर कुणाल कामरा के शोज की टिकटों की बिक्री जारी रही, तो उसे उनकी बयानबाजी का समर्थन समझा जाएगा। ऐसे में लोगों के सेंटीमेंट्स और शहर की व्यवस्था पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। कुणाल कामरा के खिलाफ कहा गया था कि इस तरह की टिप्पणियां लोगों की भावनाओं को आहत कर सकती हैं और लोगों को भड़काने का काम कर सकती हैं। ‘बुक माय शो’ उन्हें प्लेटफॉर्म देकर अनजाने में क्रेडिबिलिटी और रीच दे रहा है।
यह भी पढ़ें: सलमान खान के पिता का सहारा बने अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार के अंतिम संस्कार से वायरल वीडियो
कुणाल कामरा का आया रिएक्शन
अब इस मामले पर कॉमेडियन कुणाल कामरा का रिएक्शन भी सामने आ गया है। कुछ देर पहले कुणाल कामरा ने ट्विटर पर ‘बुक माय शो’ को टैग करते हुए उनसे सवाल किया है। उन्होंने लिखा, ‘हेलो बुक माय शो, क्या आप प्लीज कन्फर्म कर सकते हैं कि क्या मेरे पास अपने शो लिस्ट करने के लिए आपका प्लेटफॉर्म है, अगर नहीं है तो कोई बात नहीं। मैं समझता हूं…।’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines