हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक्सीडेंट के बाद अब कैसी है Kashmera Shah की हालत? पति Krushna ने दिया हेल्थ अपडेट

Krushna Abhishek Shares Health Update on Kashmera Shah: सोमवार को कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह के साथ बड़ा हादसा हो गया। अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत, पति कृष्णा ने खुद बताया है।

विज्ञापन
Kashmera Shah & Krushna Abhishek

Krushna Abhishek Shares Health Update on Kashmera Shah: अमेरिका में छुट्टियां मनाने पहुंचीं एक्ट्रेस कश्मीरा शाह सोमवार को एक भयानक हादसे का शिकार हो गईं, जिसके बाद उनके फैन्स काफी परेशान हो गए थे। कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर इस हादसे के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्तों ने अपनी चिंता जाहिर की। कश्मीरा की ननद आरती सिंह ने सोमवार शाम को उनकी तबियत के बारे में अपडेट दिया, जिसने उनके फैंस को थोड़ी राहत दी है। आइए जानते हैं अब कश्मीरा शाह की हालत कैसी है।

कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर इस हादसे के बाद एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो एक अजीब और खतरनाक दुर्घटना का शिकार हो गईं। कश्मीरा ने पोस्ट में खून से सनी हुई टिशूज की तस्वीरें शेयर की और ये भी बताया कि ये हादसा बहुत करीब से हुआ था। उन्होंने अपने पोस्ट में भगवान का धन्यवाद किया और कहा कि ये एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन वो बच गईं। कश्मीरा ने कहा, ‘काफी कुछ बड़ा होने वाला था, लेकिन हादसा जैसे-तैसे टल गया।’

पति कृष्णा अभिषेक ने दिया अपडेट

कश्मीरा के इस पोस्ट पर अब पति कृष्णा अभिषेक ने भी अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही उन्होंने सभी फैंस और करीबी दोस्तों को पत्नी का हेल्थ अपडेट दिया है। सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कृष्णा ने लिखा कि अब कश्मीरा बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कश्मीरा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘खुश हूं कि तुम अब सुरक्षित हो।’ इसके अलावा पूजा भट्ट, तनाज ईरानी और कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।

विज्ञापन

आरती सिंह ने एक्सीडेंट के बाद दिया रिएक्शन

आरती सिंह ने अपनी भाभी के बारे में अपडेट देते हुए बताया कि जैसे ही हमें पता चला हम बहुत डर गए थे, उन्हें नाक पर चोट लगी है। लेकिन अब वो सेफ हैं। आरती ने कहा कि उनसे बात हुई है और अब उनकी हालत ठीक है।

कश्मीरा ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि वो जल्दी ही घर लौटने का इंतजार कर रही हैं और अपने परिवार को बहुत मिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी दोनों बच्चों, रायन और कृष्णांग के बारे में भी बात की और कहा कि वो उस वक्त अपने बच्चों और पति के साथ नहीं थीं, जब ये हादसा हुआ।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘मेरा करियर खत्म…’ फेमस बॉलीवुड सिंगर की जब चली गई आवाज, 2 साल बाद खुलासे से चौंका दिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola