टीवी का मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ फिर से चर्चा में बना हुआ है। शो के शुरू होने में ज्यादा टाइम नहीं है और मेकर्स शो के इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। अब तक इस कड़ी में कई नाम सामने आ चुके हैं और अब एक और नया नाम सामने आया है। आइए जानते हैं कि मेकर्स ने अब किसे अप्रोच किया है?
किसे मिला बिग बॉस 19 का ऑफर?
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के अनुसार, शो के मेकर्स ने टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया है। पोस्ट में लिखा गया है कि हमारे सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया है।
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आई थीं कृष्णा
पोस्ट में आगे बताया गया कि उन्होंने पिछले साल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लिया था और अब वो ‘बिग बॉस 19’ में भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन चर्चा है कि कृष्णा श्रॉफ इस बार शो में शामिल हो सकती है। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
धीरज धूपर को लेकर भी चर्चा
कृष्णा श्रॉफ से पहले सुनने में आया था कि एक्टर धीरज धूपर को सलमान खान के शो का ऑफर मिला है। गौरतलब है कि ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्टर को एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया गया है। जी हां, बीते साल भी धीरज को लेकर चर्चा थी कि वो शो में नजर आ सकते हैं, लेकिन वो शो का हिस्सा नहीं बने थे। अब देखना होगा कि क्या धीरज भी शो का इससा बनते हैं या नहीं?
इन लोगों को मिल चुका है ऑफर
ना सिर्फ कृष्णा श्रॉफ और धीरज धूपर बल्कि इन दोनों के पहले भी कई लोगों को शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। जी हां, इन दोनों के अलावा अब तक राम कपूर और उनकी वाइफ गौतमी कपूर, शशांक व्यास, शरद मल्होत्रा, खुशी दुबे, मून बनर्जी, अरिश्फा खान, मिक्की मेकओवर और अरहान अंसारी को शो के लिए ऑफर मिल चुका है। देखना होगा कि इस बार शो में कौन-कौन आता है?
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput की मौत के बाद बर्बाद हुआ फिल्मी करियर, Rhea Chakraborty का छलका दर्द
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines