Krishna Hegde on Baba Siddique Murder: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में शनिवार को बाबा सिद्दीकी का निधन हो गया। बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग उन्हीं के बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के पास हुआ। बाबा सिद्दीकी के निधन पर पूरा बॉलीवुड सदमे में है और हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं, अब कृष्णा हेगड़े ने बाबा सिद्दीकी के बॉलीवुड के साथ गहरे रिश्ते पर बात की है।
मैं उन्हें पिछले 35 सालों से जानता हूं- कृष्णा हेगड़े
ईटाइम्स से बात करते हुए, कृष्णा हेगड़े ने बाबा सिद्दीकी के बॉलीवुड कनेक्शन पर बात करते हुए कहा कि दिवंगत सुनील दत्त के साथ उनके करीबी रिश्ते से ये कहानी शुरू हुई थी। हेगड़े ने याद करते हुए कहा कि मैं उन्हें पिछले 35 सालों से जानता हूं। जब वह बच्चे थे, तो वह मेरे बंगले पर आते थे क्योंकि मेरे पिता मुंबई कांग्रेस के महासचिव थे। बाद में वह नगरसेवक बने और फिर विधायक बने और फिर एक मंत्री।
सुनील दत्त के साथ गहरा रिश्ता
इसलिए मैंने पर्सनली उनके साथ 35 साल तक काम किया है। हमने सुनील दत्त के साथ-साथ अन्य लोगों के साथ भी बहुत करीब से काम किया है। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी ने बाद में अपनी पार्टी अजित पवार के पास शिफ्ट कर दी, जैसे मैं एकनाथ शिंदे के पास चला गया। यह घटना बहुत दुखी करती है, लेकिन मुंबई में कोई कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है।
शाहरुख खान और सलमान खान के भी करीबी
हेगड़े ने शाहरुख खान और सलमान खान सहित मशहूर फिल्मी सितारों के साथ सिद्दीकी के मजबूत संबंधों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे सिद्दीकी ने उनके साथ मिलकर मुंबई में बॉलीवुड और राजनीतिक चीजों को एक साथ लाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि बाबा पहले सुनील दत्त और बाद में संजय दत्त और प्रिया दत्त के करीबी थे। हममें से कई लोगों की तरह उनके परिवार के साथ उनके गहरे संबंध थे। वह शाहरुख खान और सलमान खान के भी करीबी थे।
बॉलीवुड को भी झटका
उनकी पार्टी में ऋतिक रोशन, गोविंदा और अजय देवगन जैसे कई सितारे शामिल होते थे। हम दो राजनीतिक हस्तियां थीं जो मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति को एक साथ लेकर आईं। उन्होंने बांद्रा पर ध्यान केंद्रित किया और मैंने विले पार्ले पर। सिद्दीकी की शानदार इफ्तार पार्टियां, जिनमें पूरा बॉलीवुड शामिल होता था। बाबा सिद्दीकी का फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों जैसे संजय दत्त, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ गहरा रिश्ता था।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के पहले हफ्ते नहीं हुआ कोई Eviction, फिर भी ये कंटेस्टेंट हुआ बेघर
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines