Zareen Khan Cheating Case: सलमान खान (Salman Khan) की ऊंगली पकड़कर बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) इस वक्त लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस पर काफी समय से एक केस चल रहा है, जिसपर अब एक बड़ा फैसला आया है। जरीन खान पर धोखाधड़ी का आरोप है और अब कोर्ट ने उनकी किस्मत का फैसला किया है। एक्ट्रेस को इस केस में आखिरकार अब राहत मिल ही गई। 2018 के इस धोखाधड़ी मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट का क्या हुआ चलिए जानते हैं।
यह भी पढ़ें:
Anxiety से जूझ रहे हैं Karan Johar, World Mental Health Day पर हुआ शॉकिंग खुलासा
गिरफ्तारी वारंट का क्या हुआ?
बता दें, अब जरीन खान के खिलाफ जारी हुए गिरफ्तारी वारंट को कोलकाता मजिस्ट्रेट ने रद्द कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में न तो जरीन खान ने जमानत के लिए अपील की थी और न ही वो कभी कोर्ट में हाज़री लगाने पहुंची। ऐसे में एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। लेकिन अब अपडेट ये हैं कि जरीन को इस कानूनी पचड़े से राहत मिल गई है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जरीन खान के खिलाफ वारंट जांच अधिकारी के दिए गए कपटपूर्ण और गुमराह करने वाले बयानों की वजह से जारी किया गया था। लेकिन अब इस मामले में असली फैक्ट्स सामने आ गए हैं और मजिस्ट्रेट ने तुरंत ये आदेश जारी किया कि जरीन खान के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट को रद्द कर दिया जाए। बता दें, साल 2018 में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने एक्ट्रेस के खिलाफ ये केस फाइल करवाया था। कोलकाता में 6 दुर्गा पूजा प्रोग्राम में उन्हें परफॉर्म करना था लेकिन एक्ट्रेस अपनी परफॉरमेंस के लिए आई ही नहीं। जिसके बाद आयोजकों में से एक ने जरीन और उनके मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज करवाई थी।
एक्ट्रेस की सफाई
इस पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस ने आयोजकों द्वारा गुमराह किए जाने का दावा किया था। उनका कहना था कि आयोजकों ने उन्हें बताया कि इस इवेंट में बंगाल के मुख्यमंत्री शामिल होंगी। हालांकि, शो से ठीक पहले उनकी टीम को पता चला कि ये इवेंट एक छोटे स्तर पर होने वाला है। साथ ही जरीन की फ्लाइट टिकट और रहने की जगह को लेकर भी गलतफहमी थी जिसकी वजह से उन्हें ये इवेंट कैंसिल करना पड़ा।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines