मुंबई: आज, यानी 23 अगस्त को लोकप्रिय दिवंगत गायक केके (KK Birth Anniversary) का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें याद करते हुए फैंस की आंखें नम हैं। साल 1968 को, दिल्ली में जन्में कृष्णकुमार कुन्नाथ (जिसे फैंस केके के नाम से जानते हैं), का इसी साल 31 मई को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया।
अपनी मधुर आवाज के साथ-साथ मधुर व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले केके ने लाखों करोड़ों दिलों को छुआ और आज भी उनके गाने फैंस को आकर्षित करते हैं। केके (KK First Song) को एक गायक के रूप में अपना पहला बड़ा ब्रेक 1999 की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से मिला।
उन्होंने “तड़प तड़प के इस दिल से” गाने को अपनी आवाज दी और बस फिर उसके बाद फिर कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा। फिल्म इंडस्ट्री के कुछ महान प्लेबैक सिंगर्स के रूप में उन्हें याद किया जाता रहेगा। उनके जन्मदिन पर यहां सुनें उनके बेहतरीन गानों में से कुछ यहां-
बजरंगी भाईजान से ‘तू जो मिला’ (Tu Jo Mila)
ये गाना अपने आप में एक इमोशनल सॉन्ग है, जिसे केके ने अपनी आवाज देकर इसमें जान फूंक दी। केके की आवाज ने प्रीतम के म्यूजिक और कौसार मुनीर के बोल के साथ मिलकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साल 2015 में रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
जन्नत 2 से ‘तुझे सोचता हूं’ (Tujhe Sochta Hoon)
https://www.youtube.com/watch?v=Oido0SZRRNY
रोमांटिक किंग केके की प्लेलिस्ट जब भी सुनी जाएगी इस गाने का जिक्र होगा। सईद कादरी के बोल और प्रीतम के म्यूजिक में केके ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि फैंस इसपर अपना दिल हार बैठे। यूट्यूब पर इस गाने को 4 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है।
तुम मिले से ‘दिल इबादत’ (Dil Ibaadat)
https://www.youtube.com/watch?v=BAeGLiBZuiQ
ये कहना गलत नहीं होगा कि आज इमरान हाशमी के पास जो सबसे ज्यादा हिट गानों का रिकॉर्ड है, वो केके की बदौलत। एक बार फिर इस फिल्म में केके ने इमरान के लिए अपनी आवाज दी। बोल सईद कादरी और म्यूजिक प्रीतम का। इस गाने को अब तक 6 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गैंग्सटर से ‘तू ही मेरी शब है’ (Tuhi Meri Shab Hai)
https://www.youtube.com/watch?v=2bVo3ID_UpU
कंगना रनौत की डेब्यू फिल्म गैंग्सटर के इस गाने ने धूम मचा दिया था और आज भी इसका अलग ही क्रेज है। हालांकि, केके के अलावा इस गाने में अभिजीत, सुनीधि चौहान, कविता सेठ, जुबीन और जेम्स ने भी उनका साथ दिया है। गाने के बोल सईद कादरी ने दिए हैं और म्यूजिक एक बार फिर प्रीतम ने ही दिया है। अब तक इस गाने को 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
जन्नत से ‘जरा सा’ (Zara Sa)
अभी पढ़ें – Aryan Khan ने छोटे भाई बहन के साथ दिया पोज, पिता Shah Rukh Khan का रिएक्शन हुआ वायरल
इस फिल्म के हिट होने की एक सबसे बड़ी वजह केके के गाने। फैंस आज भी इसे बार-बार सुनते हैं। इस गाने में भी एक बार फिर सईद कादरी की कलम से निकले बोल, प्रीतम का म्यूजिक और केके की आवाज इस तिगड़ी ने फैंस का दिल जीता।
लाइफ इन अ मेट्रो से ‘अलविदा’ (Alvida)
https://www.youtube.com/watch?v=qF179mXIahE
फिल्म की कहानी ने तो दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह हासिल की ही थी, इस गाने ने लोगों की आंखों को नम करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ा था। आज भी इस गाने को खूब प्यार मिलता है और आज जब केके इस दुनिया में नहीं हैं तो फैंस उन्हें उनके इसी गाने के जरिए अलविदा कह रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines