King Of Kotha Teaser Out: इन दिनों अभिनेता दुलकर सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, फैंस को भी एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच अब अपकमिंग फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद भी आ रहा है। साथ ही एक्टर इससे पहले ‘चुप’ और ‘सीता रामम’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- 72 Hoorain Trailer Out: सेंसर बोर्ड ने नहीं दिया सर्टिफिकेट फिर भी रिलीज हुआ ’72 हूरें’ का ट्रेलर
King Of Kotha का टीजर आउट
बता दें कि फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ के टीजर को तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म के टीजर को साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, रक्षित शेट्टी और सिलंबरासन टीआर ने लॉन्च किया है।
तरण आदर्श ने किया शेयर
वहीं, तरण आदर्श ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- ‘दुलकर सलमान ‘किंग ऑफ कोठा’ का टीजर यहां है..फिल्म रिलीज 2023…’ इस फिल्म के टीजर में दुलकर काफी दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं और हर कोई उनकी तारीफ भी कर रहा है।
कैसा है टीजर?
वहीं, अगर टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत एक वॉयस ओवर के साथ होती है, जिसमें सुनने को मिलता है कि- “लोग राजा की वापसी का इंतजार कर रहे थे… उनका मानना था कि केवल राजा ही उनकी भूमि को उस राक्षस से बचा सकते हैं, आखिरकार, वो दिन आ ही गया..जब उनका राजा लौट आया।”
यह भी पढ़ें- Sergeant Trailer Release: एक्शन, सस्पेंस और रिस्क का जबरदस्त तड़का, ‘सार्जेंट’ का ट्रेलर आउट
”ये गांधीग्राम नहीं है..कोठा है”
साथ ही फिल्म के टीजर से ये साफ हो जाता है कि इसमें दुलकर जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही टीजर को जो और ज्यादा खास बनाता है दिलकर का डायलॉग, जिसमें वो कहते हैं कि- “ये गांधीग्राम नहीं है..कोठा है..यहां जब मैं कहता हूं दिन है, तो दिन है और जब मैं कहता हूं कि रात है, तो रात है…”
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में दुलकर सलमान भरपूर एक्शन करते हुए नजर आएंगे। वहीं, ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज की जाएगी। साथ ही फैंस को भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
31 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines