बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने हाल ही में मेट गाला 2025 में डेब्यू किया। यहां उन्होंने ना सिर्फ अपने लुक को शानदार और यादगार बनाया बल्कि रेड कार्पेट पर चलने वाले वह इंडियन एक्टर भी बन गए हैं। शाहरुख ने मशहूर इंडियन फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था। ऑल ब्लैक लुक में किंग खान को देखकर विदेशी मीडिया भी उन्हें अटेंशन देने से खुद को नहीं रोक सकी। दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान की फैन लिस्ट में एक हॉलीवुड एक्ट्रेस भी शामिल हो गई है। ये कोई और नहीं बल्कि रियलिटी टीवी स्टार ख्लोए कार्दशियन हैं।
शाहरुख के लुक की फैन हुई ख्लोए
हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन की बहन और रियलिटी टीवी स्टार ख्लोए कार्दशियन ने मेट गाला 2025 में शाहरुख खान के लुक को काफी सराहा है। यही नहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुपरस्टार की कई तस्वीरें शेयर करते हुए तारीफों की लाइन लगा दी है। ख्लोए ने अपनी स्नैपचैट स्टोरी पर शाहरुख खान की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मुझे किंग खान को द मेट में देखकर बहुत अच्छा लगा। वह इस इवेंट में शामिल होने वाले पहले मेल एक्टर हैं।’
यह भी पढ़ें: मैं नर्वस हूं क्योंकि..’ Shahrukh Khan ने Met Gala 2025 में डेब्यू पर शेयर किया एक्सपीरियंस
सब्यसाची की डिजाइन को भी सराहा
ख्लोए कार्दशियन ने शाहरुख खान की तारीफ को यहीं नहीं रोका और दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए याद किया जब पिछले साल अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए वह अपनी बहन किम कार्दशियन के साथ भारत आई थीं। उन्होंने किंग खान की तारीफ करते हुए आगे बताया कि ‘इंडियन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट में इंडियन मेन्स वियर के डिजाइन तत्व शामिल किए गए।’
‘के’ नेकलेस पर लट्टू हुईं ख्लोए
आपको बता दें कि ख्लोए कार्दशियन की स्नैपचैट स्टोरी से अब शाहरुख खान की तस्वीरें हट गई हैं लेकिन इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ख्लोए ने स्क्रीनशॉट में शाहरुख खान के नेकलेस ‘के’ को हाइलाइट करते हुए कहा कि वह बेशक ‘के’ नेकलेस की फैन हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines