Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 के साथ टीवी पर वापसी करने वाला है। इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स को लगातार अप्रोच किया जा रहा है। सामने आ रही लिस्ट के मुताबिक, बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स मेकर्स की प्रायोरिटी लिस्ट पर हैं। अब तक कई एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें मेकर्स ने अप्रोच किया है।
अब खतरों से खेलेगी ‘शकीरा’?
अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग जैसे कई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किए जाने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि बिग बॉस में नजर आ चुकीं ‘शकीरा’ को भी रोहित शेट्टी के शो के लिए अप्रोच किया गया है। यानी अब ‘शकीरा’ भी डांस के बाद खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आ सकती हैं।
कौन हैं बिग बॉस की शकीरा?
आपको बता दें, ये हॉलीवुड की शकीरा नहीं हैं, जिससे मेकर्स खतरों के खिलाड़ी में स्टंट परफॉर्म करवाना चाहते हैं, बल्कि ये तो हरियाणा की शकीरा हैं। यानी मशहूर डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) के अब रोहित शेट्टी के शो में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। गोरी नागोरी के डांस के सभी लोग दीवाने हैं। जब भी गोरी नागोरी डांस करती हैं, तो उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर वो इस शो में हिस्सा लेती हैं तो दर्शक स्क्रीन के सामने से नहीं हटेंगे।
यह भी पढ़ें: Hina Khan क्यों बोलीं ‘कुछ भी हो सकता है’? Ramadan के महीने में बीमारी और मौत को लेकर किया पोस्ट
क्या है खबरों की सच्चाई?
हालांकि, अभी तक उनकी एंट्री कन्फर्म नहीं हुई है। न तो मेकर्स और न ही खुद गोरी नागोरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में हिस्सा लेने की खबर पर कोई ऑफिशियल बयान दिया है। वैसे गोरी बेहतरीन डांसर हैं, तो इस शो में उनके लिए एक पॉजिटिव चीज ये है कि स्टंट के दौरान उन्हें बैलेंस करने में मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines