बंगाली सिनेमा के पॉपुलर एक्टर जीत इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ के लिए जीत की खूब बातें हो रही हैं। इस फिल्म में जीत और प्रोसेनजीत चटर्जी एक साथ स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में जीत ने प्रोसेनजीत के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने पर बात की है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर उन्होंने क्या कहा है?
क्या बोले जीत?
प्रोसेनजीत के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने पर बात करते हुए जीत ने कहा कि हमारे पास अच्छे एक्ट्रर्स और उनकी एक टीम है। हर कोई अपने आपमें बेहद कमाल है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार किसी तरह के एक्साइटमेंट जैसा है और बुम्बा दा (प्रोसेनजीत) के बारे में मैं यही कहूंगा कि हां, हम पहली बार काम कर रहे हैं, लेकिन हमें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि हम पहली बार एक साथ एक फ्रेम साझा कर रहे हैं।
मुझे बहुत मजा आया- जीत
उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता और कई कारणों से एक साथ काम किया है। जीत ने कहा कि उनके साथ काम करना भी अद्भुत था। उन्होंने आगे कहा कि हां, मेरा किरदार ऐसे ही लिखा गया था और अर्जुन मोइत्रा उन किरदारों में से एक है जो कहानी में बहुत कुछ जोड़ते हैं। मुझे उस किरदार को निभाने में मजा आया। अपनी पर्सनल लाइफ में मिडिल क्लास से आता हूं और मैं बस उन्हीं के साथ रहता हूं। हम एक जाइंट परिवार में पले-बढ़े हैं और अभी भी उसी तरह रहते हैं।
पुलिस का रोल निभाने के लिए बेहद मेहनत
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह कितना आदर्शवादी है, लेकिन मैं वास्तव में जिस तरह से बड़ा हुआ हूं या जिस तरह से रहता हूं, उस पर गर्व और धन्य महसूस करता हूं। उनका कहना है कि एक नागरिक के रूप में मेरी अपनी जिम्मेदारियां हैं और मैं उनका पालन करता हूं। एक एक्टर के रूप में हमें कहानी की मांग के अनुसार भूमिका निभाने की फ्रीडम होनी चाहिए। जीत ने पुलिस का रोल अदा करने के लिए खूब मेहनत की है।
यह भी पढ़ें- कोई सिंगर, तो कोई आरजे… इन पांच क्रिकेटर्स की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? जिनकी इंटरनेट पर हो रही चर्चा
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines