अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी की इंडिया में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। कैटी से जुड़े हर अपडेट पर फैंस की नजरें होती हैं। हालांकि, इस वक्त एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कैटी के फैंस टेंशन में आ गए हैं। कैटी एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ होगा? तो आइए जानते हैं…
कैटी पेरी के संग हादसा
दरअसल, पॉप सिंगर कैटी पेरी, सैन फ्रांसिस्को में चल रहे ‘लाइफटाइम्स टूर’ में परफॉर्म कर रही थीं। इस दौरान कैटी एक बड़ी-सी तितली वाले प्रॉप पर बैठी थी और अपने हिट सॉन्ग रॉर को परफॉर्म कर रही थीं। इस दौरान अचानक से प्रॉप में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और कैटी का प्रॉप हवा में झूलने लगा। प्रॉप के अचानक हिलने से सिंगर भी अपना बैलेंस खो बैठी।
वायरल हो रहा है वीडियो
एक बार को तो ऐसा लगा कि मानों कैटी गिर ही जाएगी, लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया और अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सिंगर के प्रोफेशनलिज्म की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि खुशी है कि वो ठीक है और वो अपना काम कर रही हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, दूसरे यूजर ने वीडियो को देखने के बाद इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे लगता है कि वो अपने आपको संभाल सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा कि वो बहुत ही कमाल का हा रही है। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत ही शानदार। हालांकि, वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सेफ्टी पर भी सवाल खड़े किए हैं। किसी भी सिंगर के लिए उनकी सेफ्टी पहले आती है।
पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में
इसके अलावा अगर कैटी की बात करें तो कैटी कुछ टाइम पहले भी चर्चा में थीं। दरअसल, सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थी। कैटी और अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम के रिश्ते में खटास की चर्चा सुनने में आई थी। हाल ही में दोनों ने अपने ब्रेकअप को भी कंफर्म किया है। नौ साल तक एक साथ रहने के बाद दोनों अलग हुए हैं। दोनों ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वो मिलकर अपने बच्चे की को-पैरेंटिंग पर फोकस करना चाहते हैं।
यह भी पढे़ं- MK Muthu Death: पिता CM रहे, भाई भी CM, नेता और दिग्गज अभिनेता का निधन, इंडस्ट्री में मातम
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
26 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines