Katrina Kaif Tiger 3 Viral Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे कैटरीन और सलमान खान (Salman Khan) की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जिसको लेकर फैंस काफी एक्टसाइटेड नजर आ रहे हैं। फिलहाल फैंस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं, हाल में यशराज फिल्म्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होगा।
इसके अलावा फिल्म से लगातार सलमान खान के लुक्स भी जारी हो रहे हैं। इसी बीच एक फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर बताया जा रहा है कि फोटो में एक्शन में नजर आ रही एक्ट्रेस कोई और नहीं कैटरीन हैं। वायरल हो रही फोटो को एक कैटरीन के एक फैन पेज द्वारा साझा किया गया है और साथ में कैप्शन में ‘टाइगर 3’ में कैटरीना का नाम ‘जोया #KatrinaKaif #Katrina #Tiger3’ लिखा गया है।
यह भी पढ़ें: Imlie 7th October 2023 Written Update: बेघर हुए इमली और आशु, अगस्त्य का हुआ एक्सीडेंट; जानें क्या होगा आगे?
Tiger 3 से वायरल हुआ कैट का एक्शन सीन
फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्शन करती एक्ट्रेस को कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Tiger 3 Viral Photo) बताया जा रहा है। हालांकि, ये आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एक फोटो फिल्म फेयर के ट्विटर हैंडल से भी साझा की गई है, जिसमें ये जानकारी दी गई है कि ये कैटरनी कैफ हैं और उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ का एक्शन सीन है। फोटो शेयर करते हुए फिल्म फेयर ने लिखा ‘#Tiger3 के सेट पर स्टंट करती #KatrinaKaif की फोटो वायरल!’। फोटो को खूब पसंद भी किया जा रहा है।
इस दिन रिलीज होगी Salman-Katrina की Tiger 3
इस फोटो के वायरल होने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। साथ फैंस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ-साथ उनके फिल्म के रिलीज होने का भी वेट कर रहे हैं। फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 नवंबर (अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं) को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines