Kashish Kapoor on Eisha-Avinash: बिग बॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट कशिश कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को आड़े हाथ लिया है। पोस्ट में उन्होंने हाफ गर्लफ्रेंड विवाद पर कमेंट को लेकर ईशा और अविनाश को खरी-खोटी सुनाई है। पूरा मामला एक पॉडकास्ट से जुड़ा हुआ है, जिसमें रजत दलाल के साथ कशिश के सामने ईशा और अविनाश की बैंकॉक ट्रिप का मुद्दा उठाया था। साथ ही ईशा को अविनाश की हॉफ गर्लफ्रेंड बताया था। इस कमेंट की आलोचना होने के बाद कशिश कपूर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
कशिश ने सुनाई खरी-खोटी
कशिश कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कुछ दिन पहले मैंने एक पॉडकास्ट किया था, उस वक्त कुछ लोग ये दावा करने के लिए अपने ऊंचे घोड़ों पर कूद पड़े कि मैं उनका जिक्र किए बिना काम नहीं कर सकती हूं। फिर चाहें मैं एक सवाल का जवाब दे रही थी, जो मुझसे पूछा गया था। आज वही लोग अपने सवालों का जवाब देते समय मेरा नाम यूज कर रहे हैं। जब आप ऐसा करें तो ठीक और मैं करूं तो नहीं। खाली दिमाग शैतान का घर होता है और मैंने तो एक-दो महीने पास से देखा है। PS- नैरेटिव सेटिंग अभी भी नहीं रुकी।’
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि कशिश कपूर के पॉडकास्ट में रजत दलाल आए थे, जिन्होंने बातचीत के दौरान ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की बैंकॉक ट्रिप पर मुद्दा उठाया था। बताया जाता है कि इस ट्रिप की वजह से अविनाश मिश्रा की कथित गर्लफ्रेंड भाविका शर्मा ने उन्हें कथित तौर पर सोशल मीडिया से ब्लॉक कर दिया था। जब कशिश ने रजत से भाविका की पहचान के बारे में सवाल किया था, तब रजत ने कहा था कि वह अविनाश की गर्लफ्रेंड है। इस पर कशिश कपूर ने कहा था कि ‘तो क्या ईशा अविनाश की हॉफ गर्लफ्रेंड हैं?’
यह भी पढ़ें: The Traitors का प्रीमियम आज, कब-कहां आएगा एपिसोड? कौन होंगे कंटेस्टेंट्स; जानें सब कुछ
ईशा और अविनाश ने की थी आलोचना
पॉडकास्ट स्ट्रीम होने के बाद ईशा सिंह ने कशिश कपूर के कमेंट की आलोचना की थी। उन्होंने एक्स पर जवाब देते हुए लिखा था कि ‘अब वक्त आ चुका है कि कुछ बेवकूफों को शो से आगे बढ़ जाना चाहिए। पास्ट से चिपके रहने की जगह, जैसे वह आपके पास है। शायद एक बार अपनी लाइफ पर फोकस करने की कोशिश करें। कुछ जरूरी करें, एक ऐसा फ्यूचर बनाएं जो बार-बार दिखाए जाने वाले शो में फंसा न हो। मैं जानती हूं कि ये मुश्किल है लेकिन सीरियसली लेकर करें। कम से कम कोशिश तो करें।’
वहीं अविनाश मिश्रा ने रिएक्शन देते हुए लिखा था कि ‘कुछ बेवकूफ लोग अभी भी बिग बॉस को नहीं भूल पाए हैं। मैं मानता हूं कि मेरा नाम लेने से व्यूज बढ़ जाएंगे। बोला ही था कि अविनाश मिश्रा लाइफ टाइम नहीं भूलोगे। मेरे नाम से घर चल रहा। खुश रहो।’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
41 mins agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
4 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
7 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines