Kartik Aaryan, Aashiqui 3, Tu Aashiqui Hai: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर खूब चर्चा में है। हाल ही में फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म के नाम में बदलाव किया है। फिल्म का नया नाम बहुत ही शानदार है और टाइटल को सुनकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म भी उतनी ही शानदार होने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म का नया नाम क्या है?
यह भी पढ़ें- Poacher: मैं हर रोल के लिए फिट नहीं, Alia Bhatt ने ऐसा क्यों कहा?
आशिकी 3 के नाम में बदलाव
हाल ही में सामने आई जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कहा गया कि अब आशिकी 3 के नाम में बदलाव किया गया है। जूम ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा कि इस फिल्म का नाम अब ‘तू आशिकी है’ हो गया है। फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट साफ देखने को मिल रही है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म को लेकर पहले भी कई तरह की बातें सामने आई, लेकिन वो महज अफवाहें साबित हुई।
तृप्ति डिमरी लीड रोल में
बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आने वाल हैं, लेकिन लीड एक्ट्रेस को लेकर कहा गया कि इसमें अभिनेत्री सारा अली खान लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि बाद में ये अफवाहें झूठी निकली और इस फिल्म में एनिमल की जोया यानी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाली है। जी हां, प्रोडक्शन कंपनी ने तृप्ति डिमरी को इस फिल्म में लीड रोल के लिए सलेक्ट किया है।
बसेरा पर आधारित है ये फिल्म
तृप्ति डिमरी फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर से साथ नजर आई थी। फिल्म में जोया यानी भाभी 2 बनकर नजर आई तृप्ति डिमरी ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। अब अब तू आशिकी है में तृप्ति डिमरी लीड रोल में दिखेगी। बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘तू आशिकी है’, साल 1981 में आई फिल्म बसेरा पर आधारित है। इस फिल्म में शशि कपूर, राखी और रेखा ने अहम भूमिका निभाई थी।
लोगों का फिल्म का बेसब्री से इंतजार
वहीं, अब अगर फिल्म ‘तू आशिकी है’ कि बात करें तो कहा जा रहा है कि इस साल के अंत कर इसे रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो प्ति और कार्तिक तो लीड रोल में हैं ही, लेकिन मेकर्स को इस फिल्म के लिए अभी एक और एक्ट्रेस का चयन करना बाकी है। इतना ही नहीं बल्कि बीते कुछ टाइम पहले जूम से बात करते हुए आशिकी अभिनेत्री, जो इस फिल्म से वापसी कर रही है ने कहा था कि मुझे कैमियों करने में कोई दिक्कत नहीं है और मैं खुश हूं कि इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को लीड रोल मिला है। फिल्म के टाइटल में बदलाव के बाद फैंस बेहद खुश हैं और बेसब्री से इसके आने का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines