Chandu Champion OTT Release: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के फैंस आज बेहद खुश हैं। आज एक्टर की वो फिल्म रिलीज हो गई है जिसके चर्चे काफी समय से चल रहे थे। ‘चंदू चैंपियन‘ (Chandu Champion) की थिएट्रिकल रिलीज के साथ ही फैंस को एक और बड़ा तोहफा मिलने वाला है। आज तो फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है और इसे काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। थिएटर्स के बाहर कार्तिक को ‘चंदू चैंपियन’ के अवतार में देखने के लिए फैंस की कतारें लगी हैं। लेकिन अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी जरूरी अपडेट सामने आ गया है।
थिएटर के बाद ओटीटी पर होगा ‘चंदू चैंपियन’ का डेब्यू
जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक देगी। ‘चंदू चैंपियन’ जो स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, वो कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अब इसे लेकर कुछ स्पेशल अपडेट्स आए हैं। दरअसल, अब ट्रेंड चल पड़ा है कि थिएटर में जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो कुछ ही दिन के बाद उसे ओटीटी पर भी स्ट्रीम कर दिया जाता है। इससे मेकर्स को डबल प्रॉफिट होता है। ओटीटी अब फिल्मों की कमाई का एक अच्छा स्रोत बनता जा रहा है। ऐसे में ‘चंदू चैंपियन’ भी ओटीटी पर धमाका कर मोटा प्रॉफिट कमाएगी।
किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?
खबरों की मानें तो ‘चंदू चैंपियन’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म में ओटीटी राइट्स प्राइम वीडियो ने हासिल कर लिए हैं। वैसे अब प्राइम वीडियो एक के बाद एक जबरदस्त सीरीज देने की वजह से दर्शकों का पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। ‘पंचायत’ (Panchayat) के बाद अब ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) प्राइम पर आने वाला है। वहीं, इसके बाद ‘चंदू चैंपियन’ भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है। अब ये फिल्म कब तक ओटीटी पर आएगी ये भी जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: AMKDT Trailer Release: क्या पूरी हो पाएगी अजय देवगन और तब्बू की अधूरी प्रेम कहानी?
कब तक ‘चंदू चैंपियन’ ओटीटी पर देगी दस्तक?
अभी तक ‘चंदू चैंपियन’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म नहीं हुई है। कहा जा रहा है करीब दो महीने के अंदर फिल्म को ओटीटी पर उतारा जा सकता है। जिसका मतलब है कि या तो जुलाई के आखिर में या फिर अगस्त की शुरुआत में फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। फिलहाल अभी तक ‘चंदू चैंपियन’ की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसे में फैंस भी फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines