karisma Kapoor delhi amid Sunjay Kapur property feud: अभिनेत्री करिश्मा कपूर का दिल्ली एयरपोर्ट पर एक वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है, जब इन दिनों उनके पूर्व पति संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। हाल ही में संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव को उनकी 30 हजार करोड़ की कंपनी का निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, इससे पहले संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दावा किया था कि वो इस कंपनी की अकेली वारिस है। उन्होंने संजय कपूर की मौत के हालात पर भी संदेह जताया था।
संजय कपूर की जून में हुई थी मौत
व्यवसायी संजय कपूर का इसी साल जून में निधन हो गया था। खबरों के अनुसार, संजय को पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ। करिश्मा कपूर का यह दौरा पूर्व पति के साथ चल रहे रियल एस्टेट विवाद के बीच हो रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट से वायरल हुए क्लिप में दिखा कि करिश्मा सबसे आगे चल रही हैं और उनके बच्चे समायरा और कियान उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं। इस क्लिप को बॉलीवुड शादी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death के बाद 30 हजार करोड़ की कंपनी पर किसका कंट्रोल? मां रानी तो शेयरधारक तक नहीं
क्या है 30 हजार करोड़ की कंपनी का विवाद
संजय कपूर की पिछले महीने लंदन में अचानक हुई मौत के बाद उनकी मां रानी कपूर ने दावा किया था कि दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की अकेली वारिस वही है। 30 जून 2015 की वसीयत का हवाला देते हुए 30 हजार करोड़ की कंपनी के ज्यादातर शेयर अपने नाम होने की बात कही थी। साथ ही आरोप लगाया था कि बेटे की मौत के तुरंत बाद उनपर दवाब बना कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था। संजय कपूर की मौत की घटना सामान्य नहीं है। उन्होंने 25 जुलाई को कंपनी की एजीएम टालने का भी अनुरोध किया था।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death: करिश्मा के एक्स पति की मौत पर मां रानी कपूर ने उठाए सवाल, कहा-घटना सामान्य नहीं
सोना कॉमस्टार के बोर्ड ने आरोपों को नकारा
वहीं, ऑटो फर्म सोना कॉमस्टार ने यह कहते हुए पलटवार किया कि रानी कपूर कंपनी में शेयरधारक नहीं हैं तो उन्हें कंपनी ने मामलों में बोलने का अधिकार नहीं है। कंपनी की एजीएम में संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव को एजीएम में निदेशक नियुक्त किया है। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया से शादी की थी। प्रिया का नामांकन ऑरियस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जो एक कॉर्पोरेट प्रमोटर है और कंपनी में 28.02% हिस्सेदारी रखता है। सोना कॉमस्टार की ओर से यह भी कहा गया कि संजय की मौत के बाद से रानी कपूर से किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करवाए गए।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death केस में नया ट्विस्ट, मां रानी के बयान पर 30 हजार करोड़ की कंपनी का पलटवार
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines